कुकर के ढक्कन का रबड़ हो गया है ढीला? इंटरनेट की इस वायरल ट्रिक से 5 मिनट में हो सकता है टाइट

how to tighten loose pressure cooker rubber: किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करन से वह कुछ दिनों के बाद खराब हो ही जाती है। अब चाहे वह किचन के बर्तन ही क्यों ना हो। किचन में मौजूद प्रेशर कुकर खाना बनाने में काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। प्रेशर कुकर में खाना जल्दी बनता है और इससे गैस की भी बचत होती है। इसके इस्तेमाल से मिनटों में ही आलू से लेकर चावल तक कुछ भी पकाया जा सकता है। हालांकि, बहुत ज्यादा यूज करने पर इसकी रबड़ ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में खाना सही से नहीं बन पाता और कुकर से पानी भी निकलने लगता है। कई बार तो कुकर में प्रेशर ही नहीं बनता।
कुकर में प्रेशर नहीं बनता, तो सीटी भी नहीं आती। अगर आपके कुकर के ढक्कन की रबड़ भी ढीली हो गई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी आसान ट्रिक बताएंगे, जो इंटरनेट पर काफी वायरल है। आइए जानें, कुकर के ढीले रबड़ को कैसे टाइट करें?
यह भी देखें- कुकर की रबर हो गई है ढीली, तो प्रेशर बनाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
कुकर की ढीली रबड़ कैसे ठीक करें?
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ढीली रबड़ को फिक्स करने के लिए उसे इस्तेमाल करने से पहले आपको गरम पानी में डालना है। इससे रबड़ अपने साइज में वापिस आ जाएगी। इसके बाद इसे फटाफट बर्फ वाले पानी में डाल दें। 5 मिनट ठंडे पानी में छोड़ने के बाद उसे आटे में डालें। रबड़ पर अच्छे से सूखा हुआ आटा लगा लें। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आपकी रबड़े ढक्कन पर फिट होने लगेगी। इससे कुकर में फिर से अच्छे से सीटी भी लगेगी।
मेरे कुकर में सीटी क्यों नहीं आ रही?
- अगर आपके कुकर में सीटी नहीं आ रही है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- कुकर में सीटी कई बार ज्यादा पानी भर देने की वजह से भी नहीं आती। ऐसे में कुकर का पानी कम करें। उस पर फिर से ढक्कन लगा लें।
- अक्सर कुकर की सीटी में जमी गंदगी की कारण भी सीटी नहीं आती। ऐसे में कुकर की सीटी को अच्छे से क्लीन करें।
- कई बार लोग खाना बनाते हुए कुकर को बहुत ज्यादा भर देते हैं, इससे प्रेशर बनने के लिए जगह नहीं बचती। ऐसे में कुकर को थोड़ा खाली करें।
यह भी देखें- कुकर की रबर हो गई है ढीली तो ऐसे करें जुगाड़
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।