Old Clothes Reuse: पुरानी शर्ट का किचन में यूनिक तरीके से करें इस्तेमाल, कई काम हो जाएंगे आसान

किचन में सफाई से लेकर खाने की स्टोरेज तक, कई ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए महंगे कपड़े या सामान खरीदना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास कुछ पुरानी शर्ट हैं, तो आप इन्हें स्मार्ट तरीके से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे बात किचन टॉवल बनाने की हो, हैंडमेड नैपकिन की या फिर स्टोरेज बैग्स की...पुरानी शर्ट को दोबारा इस्तेमाल में लाकर आप न सिर्फ पैसा बचा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक बेहतरीन पहल कर सकते हैं।
आजकल सस्टेनेबिलिटी और अपसाइक्लिंग का चलन बढ़ रहा है, जिसमें पुराने सामान को नया रूप देकर इस्तेमाल किया जाता ह। आपकी पुरानी शर्ट भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन सकती है। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज अपनाकर आप अपनी पुरानी शर्ट को किचन के लिए सुपर उपयोगी बना सकते हैं। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
पुरानी शर्ट से बनाएं स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली एप्रन

अगर आपके पास पुरानी शर्ट है और आप उसे फेंकने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! आप उसी शर्ट से एक सुंदर, टिकाऊ और किफायती DIY एप्रन बना सकते हैं। यह न केवल किचन में आपके कपड़ों को गंदा होने से बचाएगा, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि आप पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि शर्ट से आप कैसे एप्रन बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- किचन के चिपचिपे कपड़े की सफाई के लिए 5 असरदार तरीके
क्या करें?
- पुरानी शर्ट को फ्लैट रखें और पीछे के हिस्से को समतल कर लें। फिर आगे के बटन वाले हिस्से को एप्रन के फ्रंट की तरह इस्तेमाल किया जाएगा।
- दोनों स्लीव्स को सीम के पास से काट दें। कॉलर को भी हटा दें, ताकि नेकलाइन एप्रन जैसी दिखे। शर्ट के दोनों किनारों को हल्का सा कर्व शेप में काटें।
- अगर शर्ट बहुत बड़ी है, तो शर्ट के बचे हुए कपड़े से दो स्ट्रिप्स काट लें। इन्हें फीते या रिबन की तरह इस्तेमाल करें और साइड में जोड़ दें।
- नेक स्ट्रैप के लिए, कॉलर के पास एक छोटा सा लूप बनाएं और उसे सुई-धागे या ग्लू से चिपका दें। शर्ट की फ्रंट पॉकेट को न हटाएं, यह एप्रन में पहले से बनी जेब की तरह काम करेगा।
जार और डिब्बों के कवर तैयार करें

किचन में रखे जार और डिब्बों को स्टाइलिश लुक देने के लिए शर्ट के कपड़े से उनके कवर बनाएं। इससे आपके किचन को एक नया और क्लासी लुक मिलेगा, साथ ही धूल-मिट्टी से भी बचाव होगा। यह न सिर्फ आपके डिब्बों को डस्ट-फ्री और साफ-सुथरा रखेगा, बल्कि आपकी किचन डेकोर को भी अपग्रेड करेगा।
क्या करें?
- जिस जार या डिब्बे के लिए कवर बनाना है, उसकी ऊंचाई और गोलाई नाप लें। फिर कपड़े को 2-3 इंच मार्जिन से काटें।
- पुरानी शर्ट के स्लीव्स, कॉलर या बॉडी पार्ट को इस्तेमाल करें। अगर सिलाई करना जानते हैं, तो किनारों को हेमिंग करके सिल दें।
- अगर आप कवर को खोलने और लगाने में आसान बनाना चाहते हैं, तो ऊपर की तरफ इलास्टिक बैंड डाल सकते हैं।
सब्जी रखने के लिए बैग बनाएं
अगर आपकी शर्ट मोटे कपड़े की है, तो इसे काटकर सब्जी या किराने का सामान रखने के लिए एक मजबूत बैग बना सकते हैं। यह बैग न केवल इको-फ्रेंडली होगा, बल्कि प्लास्टिक बैग्स की जरूरत भी कम करेगा। इसके लिए आपको कुछ सामान की जरूरत होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
क्या करें?
- सबसे पहले शर्ट को सीधा बिछाकर स्लीव्स और कॉलर काट दें। अब शर्ट के बॉटम को काटें, ताकि यह बैग का बेस बने।
- शर्ट के साइड्स और बॉटम को सिल लें, ताकि यह बैग का शेप ले ले।
- अगर सिलाई नहीं करना चाहते हैं, तो फैब्रिक ग्लू का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी शर्ट के स्लीव्स या बची हुई कपड़े की स्ट्रिप्स काटकर 2 लंबे टुकड़े बना लें।
- इन्हें मोड़कर या सिलाई करके मजबूत हैंडल तैयार करें। अब इन हैंडल्स को बैग के ऊपरी हिस्से पर सिल दें या फैब्रिक ग्लू से चिपका दें।
- इसे डेकोरेट करने के लिए फैब्रिक पेंट, लैस, या कढ़ाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फूड कवर या ढक्कन के रूप में इस्तेमाल करें

अगर आप किसी खाने की चीज को खुला नहीं रखना चाहते, तो पुरानी शर्ट के कपड़े से उसे ढक सकते हैं। बस एक चौकोर टुकड़ा काटें और किनारों पर इलास्टिक जोड़ दें, जिससे वह आसानी से किसी भी बर्तन पर फिट हो जाए।
इसे जरूर पढ़ें- किचन को बनाना है खास तो इस्तेमाल करें यह प्लेड एसेसरीज
क्या करें?
- सबसे पहले जार, प्लेट या बर्तन का नाप लें। फिर शर्ट को रखकर निशान लगा लें।
- निशान लगाने के बाद कपड़े को काट लें। फिर किनारों को मोड़कर सिलाई करें, ताकि धागे न निकलें।
- अगर सिलाई नहीं करना चाहते, तो फैब्रिक ग्लू का इस्तेमाल करके किनारों को सील कर दें।
- कवर को बर्तन पर अच्छी तरह फिट करने के लिए किनारों पर इलास्टिक बैंड लगाएं।
इस तरह आप किचन में शर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।