स्टील के थर्मस से आने लगी है बदबू? इस 1 घोल से करें साफ...फ्री में हो जाएगा काम

Why Does The Inside of My Thermos Smell: थर्मस का इस्तेमाल गर्मी से लेकर सर्दी तक हर मौसम में किया जाता है। इसमें चीजों को ठंडा और गरम दोनों तरह से रखा जा सकता है। इसके अंदर रखी चीजों का टेंपरेचर लॉक हो जाता है। लोग इसमें लंबे सफर के लिए चाय, कॉफी या कोई भी ड्रिंक लेकर जाते हैं, जो उन्हें पसंद होती है। थर्मस में अलग-अलग महक और फ्लेवर वाली चीजों को रखने से उसमें उनकी महक समा जाती है। ऐसे में नॉर्मल पानी से खूब धोने के बाद भी उसकी स्मेल दूर नहीं होती। ऐसे में कई बार तो थर्मस से पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी महक से पानी भी अजीब लगने लगता है। अगर आपके थर्मस से भी गंदी महक आने लगी है, तो उसे दूर करने के लिए आप एक हैक की मदद ले सकते हैं। आइए जानें, थर्मस की बदबू कैसे दूर करें?
यह भी देखें- थर्मस से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए अखबार का ये हैक आएगा काम
क्या-क्या चाहिए?
- बेकिंग सोडा
- पानी
- लिक्विड डिटर्जेंट
- चावल के दाने
थर्मस की बदबू दूर करेगा यह घोल?
अगर आपके स्टील के थर्मस से भी बदबू आने लगी है, तो उसे दूर करने के लिए आपको एक घोल तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले पानी गरम कर लें। अब अपने गंदे बदबूदार थर्मस में बेकिंड सोडा का एक बड़ा चम्मच और नींबू का रस डालें। इसमें गरम पानी डालकर ढक्कन बंद करें और थर्मस को शेक कर लें। इसे ऐसे ही बंद करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
थर्मस की बदबू को कैसे दूर करें?
10 मिनट बाद थर्मस का ढक्कन खोलें और उसके अंदर का घोल फेंक दें। अब थर्मस में लिक्विड डिटर्जेंट, गुनगुना पानी और चावल के कुछ दानें डालें। इन सभी चीजों को डालकर ढक्कन बंद करें। थर्मस को कम से कम 5 मिनट के लिए शेक करें। बाद में इसे नॉर्मल पानी की मदद से साफ करें। इस ट्रिक से ना केवल थर्मस की बदबूू दूर होगी, बल्कि इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी।
इन तरीकों से भी दूर होगी थर्मस की बदबू
- इसके अलावा, थर्मस की बदबू को दूर करने के लिए आप नमक, बेकिंग सोडा और लिक्विड डिटर्जेंट यूज कर सकते हैं। इससे गंदगी और महक दोनों दूर होंगे।
- आप थर्मस की महक को दूर करने के लिए नींबू का रस और डिटर्जेंट भी यूज कर सकते हैं। गरम पानी के साथ इनका इस्तेमाल करने से थर्मस साफ हो सकता है।
यह भी देखें- गर्म पानी या चाय के थरमस की बदबू को इस एक ट्रिक से करें दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।