बाथरूम के नल में लगी जंग को 5 मिनट में साफ करता है ये नुस्खा

अक्सर देखा जाता है कि बाथरूम के नल में बहुत जल्दी जंग लग जाती है। बाथरूम के नल में जंग इसलिए लग जाती है, क्योंकि नल सबसे अधिक पानी के संपर्क में रहता है। कई बार जंग के दाग इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें साफ करने में बहुत परेशानी होती है। जिद्दी जंग लगने की वजह से कई बार नल को भी बदलना पड़ जाता है।
ऐसे में अगर आपके भी बाथरूम के नल में जिद्दी जंग गई है और उसे आप चंद मिनटों से साफ करना चाहते हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

बाथरूम के नल से जंग निकालना बेहद आसाम काम है, लेकिन जंग निकालने से पहले आप कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके लिए सबसे पहले पानी की सप्लाई को बंद कर दें। पानी की सप्लाई बंद करने के बाद नल को एक से दो बार अच्छे से साफ कर लें। घर के अन्य सदस्य को सप्लाई बंद करने के बारे में ज़रूर इन्फॉर्म करें।
इसे भी पढ़ें: प्रेस में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

खाना बनाने या घर की सफाई में आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। अब इसके इस्तेमाल से आप नल में लगी जंग को भी आसानी से हटा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी जंग आसानी से निकल जाती है। आपको बता दें कि बेकिंग सोडा के साथ-साथ आपको चूना और सैंडपेपर की भी ज़रूर पड़ेगी। इन्हें आप बाज़ार से खरीद सकते हैं।
जंग निकालने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

- सबसे पहले 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच चूना को डालकर एक लेप बना लें।
- अब इस लेप को जंग वाली जगह पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।
- सैंडपेपर से साफ करने के बाद नल को पानी से धो लीजिए और फ्रेश कपड़े से पोंछ लीजिए।
- नोट: आपको बता दें कि चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और बेकिंग सोडा उसे नरम करता है जिसकी वजह से जंग आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में उड़ने वाली चींटियों से परेशान हैं तो आजमाएं ये टिप्स
इन गलतियों को करने से बचें

आपको बता दें कि बाथरूम के नल में जंग आपकी या हमारी वजह से ही लगती है। जैसे- कई दिनों तक नल की सफाई नहीं करना। नल को हमेशा गीला छोड़ देना। ऐसे में कोशिश करें कि नल का इस्तेमाल करने के बाद सफाई पर ज़रूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@demandstudios,kalamtimes)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।