Air Fryer की जाली हो गई है चिपचिपी, साफ करने में ये 3 तरीके आएंगे काम

How To Clean Air Fryer First Time: आजकल की मॉडर्न रसोई में एयर फ्रायर एक जरूरी गैजेट बन गया है, जो कम तेल में कुरकुरा और टेस्टी खाना तैयार करने में मदद करता है, लेकिन एक समस्या जिससे हर कोई परेशान होता है वह है इसकी जाली के चिपाचिपाहट को हटाना। चिकन, टिक्की या फ्राइज बनाने के बाद तेल और मसालों की एक लेयर जाली पर जम जाती है, जिसे नॉर्मल साबुन से रगड़कर साफ करना मुश्किल वाला काम लगता है। अच्छे से साफ न किया जाए, तो अगली बार खाना बनाने पर पुरानी गंदगी की बदबू आने लगती है।
अगर आपके घर में एयर फ्रायर है और उसकी जाली पर जमी चिकनाई हटने का नाम नहीं ले रही है, तो यकीनन आप बाजार में मिलने वाले क्लीनर खरीद कर लाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बिना खर्च के भी आप इसे आसानी से घर पर साफ कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको जाली को चमकाने के लिए कुछ घरेलू और आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
एयर फ्रायर की जाली पर लगी मसालों की महक को कैसे हटाएं? (How To Remove Smell From air Fryer Jali?

अगर जाली पर मसालों की लेयर जम गई है, तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें कैसे करें इससे एयर फ्रायर की सफाई?
कैसे करें इस्तेमाल?
- एयर फ्रायर की जाली पर दो चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें और उसके ऊपर थोड़ा सा सिरका डालें।
- जब झाग बनने लगे, तो इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी और स्पंज की मदद से इसे हल्के हाथों से रगड़ें।
- ऐसा करने से सारी चिपचिपाहट चुटकियों में बाहर निकल आएगी।
इसे भी पढ़ें- Air Fryer खरीद लिया, क्या और कैसे बनाएं समझ नहीं आ रहा? नीचे जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
बिना रगड़े एयर फ्रायर की जाली को कैसे साफ करें? (How To Clean Air Fryer)
जाली को साफ करने के लिए कई बार हम इसे रगड़-रगड़कर साफ करते हैं। अगर आप भी यह काम करती हैं, तो यह गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नॉन-स्टिक कोटिंग खराब हो सकती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक टब या सिंक में तेज गर्म पानी भरें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप मिलाएं।
- अब एयर फ्रायर की जाली को इस पानी में कम से कम 20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें।
- गर्म पानी चिकनाई को लूज करता है। इसके बाद बस एक सॉफ्ट ब्रश से साफ करें, जाली एकदम नई जैसी चमकने लगेगी।
एयर फ्रायर की जाली से आ रही जलने वाली बदबू को कैसे हटाएं? (Air Fryer Cleaning Tips)

अगर जाली से जली हुई महक आ रही है या हल्के दाग हैं, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें साफ करने का तरीका-
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और उस पर थोड़ा सा नमक लगाएं।
- अब इस नींबू से जाली के गंदे हिस्सों पर स्क्रब करें।
- नींबू का एसिड चिकनाई और नमक जिद्दी दागों को रगड़कर साफ करने में मदद करता है।
- इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे एयर फ्रायर से आने वाली खाने की महक भी दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- हर किचन में होने चाहिए ये यूजफुल गैजेट्स, एक हाउसवाइफ का काम बना देंगे आसान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।