Burnt Tawa Cleaning Hacks: काला तवा मिनटों में जाएगा चमक, बस डिश वॉश में ऐसे मिलाएं नमक

Tawa Cleaning Hacks: किचन में लोहे का तवा इस्तेमाल करते-करते अक्सर काला पड़ जाता है और उस पर तेल या आटे की जिद्दी परत जम जाती है। अगर आपका तवा भी गंदा हो गया है, तो आप नमक वाला तरीका अपना सकते हैं। नीचे देखें तरीका-
Updated:- 2026-04-25, 17:20 IST
iron griddle cleaning tips

Iron Griddle Cleaning Tips: किचन में लोहे का तवा इस्तेमाल करते-करते अक्सर काला पड़ जाता है और उस पर तेल या आटे की जिद्दी परत जम जाती है। यह न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि कई बार तो रोटियों का स्वाद भी खराब हो जाता है। अब ऐसे में लोग इसे साफ करने के लिए घंटों रगड़ते हैं, लेकिन अगर जमीं परत बहुत पुरानी हो, तो इन्हें आसानी हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके किचन में रखा तवा भी गंदा हो गया है, तो आज के इस लेख में हम आपको एक असरदार और आसान घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें डिश वॉश और नमक का इस्तेमाल कर इसे चमका सकती हैं।

जरूरी सामग्री

  • डिश वॉश लिक्विड
  • नमक
  • स्टील का जूना
  • नींबू या सिरका

इसे भी पढ़ें-  Homemade Scrubber For Utensils: जले हुए बर्तन अब चमकेंगे शीशे जैसे, घर पर बनाएं यह 1 स्क्रब; लगाते ही कालिख होगी साफ

तवा साफ करने का तरीका

how to remove black stain fron tawa

  • सबसे पहले तवे को गैस पर रखें और इसे हल्का गर्म कर लें।
  • इससे तवे पर जमी चिकनाई और जले हुए दाग ढीले पड़ जाएंगे।
  • एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड और 3-4 चम्मच नमक मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
  • अब इस पेस्ट को जले हुए तवे पर अच्छी तरह फैला दें। अगर तवा ज्यादा काला है, तो आप उस पर आधा कटा हुआ नींबू भी रगड़ सकते हैं।
  • पेस्ट लगाने के बाद इसे कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब स्टील स्क्रबर की मदद से तवे को गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। आप देखेंगे कि नमक के घर्षण के कारण जले हुए दाग और काली परत आसानी से निकलना शुरू हो जाएगी।
  • रगड़ने के बाद तवे को साधारण पानी से धो लें। आपका तवा बिल्कुल चमकता हुआ नजर आएगा।

लोहे के तवे को गंदा होने से कैसे बचाएं?

what-happen-if-i-put-onion-and-lemon-on-tawa-saaf-karne-ka-tarikas-1758887889816

  • लोहे का तवा धोने के बाद उसे तुरंत सूती कपड़े से सुखा लें। अगर आप इसे गीला छोड़ देंगे, तो लोहे में जंग लगने का खतरा रहता है।
  • धोने के बाद तवे पर हल्का सा खाने वाला तेल लगाकर रखें, इससे अगली बार रोटी चिपकेगी नहीं और तवा सेफ रहेगा।
  • अगर तवा बहुत ज्यादा जला हुआ है, तो डिश वॉश और नमक के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाकर लगा सकती हैं। यह पेस्ट जिद्दी से जिद्दी दाग को चुटकियों में खत्म कर देगा।

इसे भी पढ़ें- नॉन स्टिक तवे की काली खुरचन साफ करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और बर्तन दोनों को होगा नुकसान, जानें सही तरीका

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।