इन तरीकों से प्रिजर्व करें फूड्स, सालों-साल नहीं खराब होंगे 

अगर आप स्प्रिंग सीजन में अपने फूड्स को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए हैक्स जरूर फॉलो करें। इन टिप्स को अपनाने के बाद यकीनन आपके फूड्स सालों तक खराब नहीं होंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-28, 18:25 IST
how to preserve foods

ठिठुरने वाली सर्दियों के बाद अब सुहावना मौसम यानि वसंत का मौसम आ गया है। इस बदलते मौसम में हम सभी अपने पहनावे के साथ-साथ खान-पान में भी कई तरह के बदलाव करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो सर्दियों की सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करके भी रख लेते हैं। मगर कुछ समय बाद यह फूड्स खराब होने लगते हैं और हमारी सारी मेहनत बेकार हो जाती है।

क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए फूड प्रिजर्वेशन करने की कुछ तकनीक लेकर आए हैं जिसके बाद आपका कोई खाना खराब नहीं होगा। बता दें किफूड प्रिजर्वेशन भोजन को खराब होने, फूड पॉइजनिंग और भोजन को माइक्रोबॉयल कंटेमिनेशन से रोकती है। तो आइए जानते हैं फूड प्रिजर्वेशन करने के कुछ हैक्स-

ड्राई सॉल्टिंग तकनीक

Food tips for spring season

ड्राई सॉल्टिंग फॉर्मेटिंग या पिकलिंग फूड प्रिजर्वेशन की एक तकनीक है। इसका उपयोग मांस, मछली और सब्जियों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। कहा जाता है यह तकनीक को 20वीं सदी में कैनिंग की जगह इस्तेमाल की जाती थी। (कितने प्रकार से किया जा सकता है खाने को स्टोर)

इसमें नमक की कम कंसंट्रेशन (2½% से 5%), फर्मेंटेशन को बढ़ावा देता है, जबकि हाई सॉल्ट कंसनट्रेशन (20% से 25% नमक), माइक्रोबियल विकास को रोकता है और भोजन को कम या ज्यादा फ्रेश और सॉल्टी स्टेट में प्रिजर्व करता है।

क्यूरिंग तकनीक

Spring season food storage hacks

यह तकनीक पिकलिंग के सामान ही होती है, जिसमें नमक, एसिड और/या नाइट्रेट का उपयोग ज्यादा किया जाता है। इसका तकनीक में आप मांस या मछली को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। हालांकि, वक्त के साथ इस तकनीक में बदलाव आया है, जिसमें नमक और नाइट्रेट की मात्रा को कम कर दिया गया है।

मगर इस तकनीक को अपनाने के बाद प्रोडक्ट्स को रेफ्रिजरेटर या फ्रीज करने की आवश्यकता हो सकती है। यह 19वीं सदी में मांस और मछली को प्रिजर्व करने का तरीका था।

सीलिंग तकनीक

सीलिंग हवा को बाहर रखने के लिए भोजन को ढकने की एक प्रक्रिया है, जो खराब होने वाले जीवों की गतिविधि में देरी करती है। यह मुख्य रूप से ड्राइंग या फ्रीजिंग जैसे अन्य तरीकों के पूरक प्रक्रिया के रूप में उपयोग किया जाता है।

फैट सीलिंग और वैक्यूम सीलिंग दोनों विधियां अपेक्षाकृत आसान हैं। इसमें फूड को पॉलीथिन की मदद से पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। (फ़ूड स्टोर करने के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है)

ड्राइंग तकनीक

Easy tips to store foods in spring season

यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें खाने को इतना हाइड्रेट किया जाता है कि उसमें माइक्रोबॉयल एक्टिविटी के लिए पर्याप्त नमी न बचे। इसे भी कई खाद्य पदार्थों के लिए किया जाता है, जिनमें फल, सब्जियां, मीट, सीफूड, अनाज, फलियां और नट्स शामिल हैं।

वहीं कई अलग-अलग तकनीकें भी होती हैं, जो अपेक्षाकृत आसान होती हैं और जिनके लिए किसी विशेष उपकरण की भी आवश्यकता नहीं होती है।

हमें उम्मीद है कि आज आपने फूड प्रिजर्व करने के तमाम तरीके जाने और समझे होंगे। आप इन्हें विस्तार से पढ़ और समझ सकते हैं। इनमें से कुछ तरीके आपने भी कभी न कभी अपनाए होंगे। इन तरीकों को पढ़कर आपको कैसा लगा हमें बताएं और इस तरह के अन्य़ आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।