बेहद कम बजट में कर सकते हैं नए साल पर विदेश यात्रा, बस याद रखें ये नियम

नए साल पर अगर आप भी विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 

 

easy way to plan cheap international trip on new year

नया साल बस आने ही वाला है, ऐसे में कई लोग छुट्टियों में विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन बजट के बारे में सोचकर वह बार-बार अपना सपना तोड़ दे रहे हैं। कई लोग तो ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि विदेश जाने का सपना तो छोड़ ही दो, क्योंकि यह कभी पूरा नहीं होगी।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको सबसे सस्ता और अच्छा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आप कम बजट में विदेश की यात्रा मजे से कर पाएंगे।

इसका एक कारण तो यह है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारतीय बेहद कम खर्च में यात्रा कर सकते हैं। क्योंकि यहां बिना वीजा के एंट्री पा सकते हैं। इसके सिवा आप बजट में कैसे ट्रिप प्लान कर सकते हैं, इसकी सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।

क्योंकि अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, वो भी विदेश की, तो बजट तैयार करना बेहद जरूरी है।

यात्रा की योजना बनाना क्यों जरूरी है

how to plan new year trip

कई लोगों को बिना कुछ सोचे-समझे, बिना किसी योजना के अपना बैग उठाकर घूमने की तीव्र इच्छा होती है; लेकिन बिना प्लानिंग के काम करने में कोई मजा नहीं है. बिना प्लानिंग के यात्रा पर जाना कई परेशानियों को न्योता दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल से जुड़ी इन दिलचस्प बातों के बारे में कितना जानते हैं आप?

कैसे तय करें बजट?

new year best place to travel

अगर आप विदेश जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपना बजट तय करना होगा उसके बाद हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि यात्रा, आवास, भोजन की सुविधा कैसी रहेगी। ट्रिप के दौरान इन तीन तरह के खर्चों की योजना बनाना जरूरी है। इसमें सबसे जरूरी आपका रहना है।

इसके लिए या तो आप ऑनलाइन ही अच्छी जगह का पता लगा लें, या फिर वहां जाकर सर्च करें। आपके लिए बेहतर है कि आप इसकी तैयारी पहले ही कर लें।

यहां आप अपार्टमेंट भी किराए पर ले सकते हैं, लेकिन इसे आपको दूसरे लोगों के साथ शेयर करना होगा। अगर आप इसमें कंफर्ट है, तो आप ऐसा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो श्रीलंका और थाईलैंड के बाद इस देश में भारतीय कर सकेंगे Visa Free एंट्री

सस्ती हवाई यात्रा

how to plan cheap international  trip on new year

किसी एजेंट के मदद से टिकट बुक करने की तुलना में आपको ऑनलाइन फ्लाइट ही बुक करना चाहिए, क्योंकि यह आपको सस्ता पड़ेगा। टिकट आप 15 से 20 दिन पहले ही बुक करें। वरना जैसे-जैसे डेट नजदीक आएगी। टिकट का प्राइस बढ़ता ही जाएगा। (इन टिप्स को करें फॉलों यादगार रहेगा सफर)

खरीदारी करने से बचें

पर्यटक स्थलों से आपको सामान खरीदने से बचना चाहिए। आप नए साल पर विदेश गए हैं, तो इंजॉय करें, घूमे-फिरे, लेकिन सामान खरीदने पर पैसे खर्चा न करें। (पहली बार विदेश यात्रा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान)

इन देशों में भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं

हाल ही में मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड ने भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके पहले मॉरीशस, भूटान, नेपाल, मकाओ, कजाखिस्तान, कुक आइलैंड, माइक्रोनेशिया, ओमान, कतर, त्रिनिदाद, जमैका, फइजी, मोंटेसेराट, किट्स ऐंड नेविस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस,त्रिनिदाद, और अल साल्वाडोर में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP