herzindagi
tips to  make your kitchen look good

इस तरह की चीजें आपके किचन का लुक करती हैं खराब, आज ही करें बाहर

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसी क्या चीजें हैं, जिनकी वजह से आपके किचन का लुक अच्छा नहीं लगता।
Editorial
Updated:- 2023-10-19, 17:02 IST

किचन जिसे भारतीय संस्कृति में अन्नपूर्णा का मंदिर माना जाता है। जिस तरह से लोग अपने घर को सजाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, ठीक उसी तरह लोग किचन को सजाने पर भी ध्यान देते हैं।

हर गृहिणी चाहती है कि उनका किचन सबसे अलग और सुंदर लगे। अगर आपका किचन सुंदर और अच्छा दिखता है, तो आपको खाना बनाने में भी मजा आता है। 

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं किचन सजाने के बाद भी काफी परेशान रहती है, क्योंकि वह फिर भी काफी सिंपल लुक देता है। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर किचन में ऐसा क्या करें कि उनका किचन भी और घरों की तरह क्लासी लगने लगे। 

प्लास्टिक के रंग-बिरंगे डिब्बे

how to make your kitchen look good

मिडल क्लास फैमिली के किचन में प्लास्टिक के डिब्बे दिखना आम बात है। क्योंकि वह किसी भी तरह के डिब्बों को फेंकते नहीं है। वह इन प्लास्टिक के डिब्बों का प्रयोग किचन में मसाले रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। (इस तरह किचन को बनाएं सुंदर)

इन डिब्बों में च्यवनप्राश के डिब्बे, आइसक्रीम के डिब्बे और सॉस की बोतल जैसी कई चीजें होती हैं। लेकिन यही डिब्बे उनके किचन का लुक खराब करते हैं। अलग-अलग तरह के रंग के डिब्बों से किचन अच्छा नहीं दिखता।

इसलिए अगर आपको अपने किचन का लुक ठीक करना है, तो सबसे पहले इन प्लास्टिक के डिब्बों को बाहर कर दें। अगर आपका बजट अच्छा नहीं है, तो आप मार्केट से एक ही तरह के प्लास्टिक के डिब्बे खरीद सकते हैं। आपको डिब्बों का पूरा सेट 100 से 150 रुपये में मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 यूनिक तरीकों से दीजिए अपने किचन को मॉर्डन लुक

 

इस तरह के कपड़े

kitchen hancky

अक्सर किचन में हाथ साफ करने के लिए लोग फटे- पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह कपड़े आपके किचन का लुक खराब कर देते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसलिए अगर आप किचन को ठीक लुक देना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगे फटे पुराने कपड़ों को किचन से बाहर कर दें। (किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

इसे भी पढ़ें- छोटे किचन को स्मार्ट लुक देंगे कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन्स


सब्जियों की टोकरी

 kitchen tokri

सब्जियों की खराब टोकरी भी किचन का लुक खराब कर देती है। अगर आप किचन से इन टोकरी को नहीं हटा सकते हैं, तो आप इन्हें छिपा दें। किचन अलमारी में आप सब्जियों की टोकरी को रख सकते हैं।

लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो आप इसकी अच्छी सजावट वाली सब्जी की टोकरियों को किचन में इस्तेमाल करें। मार्केट में स्टील की भी टोकरियां आती है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।