Kitchen Tricks: सब्जियों और फलों को घर पर केमिकल फ्री बनाने में काम आएंगे ये 3 स्मार्ट तरीके, आप भी करें ट्राई

Tricks to make chemical free vegetables and fruits at home: आजकल बाजारों में केमिकल से पके सब्जी और फल बहुत बिक रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप सब्जी और फ्रूट्स को घर पर लाकर उन्हें केमिकल फ्री बना सकती हैं।
Updated:- 2025-06-10, 10:40 IST
how to remove chemicals from produce

आजकल के समय में बाजारों में मिलावटी सामान की बहुत तेजी से बिक्री हो रही है। जिनके सेवन से हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि आखिर कैसे पता लगाया जाए कि जिस चीज को हम घर ला रहे हैं। उसमें मिलावट है या उनको रासायनिक तत्वों से पकाया जा रहा है। हर चीज का पता हम घर पर भी नहीं लगा सकते हैं।

आज मार्केट में फलों और सब्जियों को केमिकल से पकाकर बेचा जा रहा है। जब हम इन चीजों का सेवन करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्या, उल्टी, दस्त, स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स आदि दिक्कतें होने लगती हैं। इसके अलावा भी केमिकल वाले सब्जी और फल खाकर हम किसी गंभीर बीमार का शिकार भी हो सकते हैं।

यदि आपको भी घर पर सब्जियां और फल लाने के बाद मन में इस बात की आशंका बनी रहती है कि इसको वैक्सिंग की कोटिंग करके या रासायनिक तत्वों से तो नहीं पकाया गया है। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप घर पर ही अपने सब्जी और फलों को केमिकल फ्री बना सकती हैं। इन घरेलू और आसान उपाय से आप सेहत के साथ खिलवाड़ होने से बचा पाएंगी।

इन तरीकों से घर पर बनाएं केमिकल फ्री सब्जियां और फल

how to make chemical free vegetables and fruits at home

1 बेकिंग सोडा और सिट्रिक एसिड

आप एक बाउल में पानी लेकर उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सिट्रिक एसिड डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आप सभी सब्जी और फलों को डालकर करीब 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

थोड़ी देर बाद सभी फल और सब्जियां निकालकर इन्हें एक स्ट्रेनर में डालें और नल के नीचे नार्मल पानी से वॉश कर लें। फलों की वैक्सिंग और केमिकल को हटाने के लिए यह मददगारी साबित होता है।

ये भी पढ़ें: खरीदने के अगले दिन ही सड़-गल जा रहे हैं केले? ये 5 देसी टिप्स रखेंगे हफ्तेभर फ्रेश

2 विनेगर और सेंधा नमक का इस्तेमाल

आप सब्जी और फलों से केमिकल हटाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा विनेगर और सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी को अच्छी तरह चलाएं ताकि नमक घुल जाए। इसके बाद सभी सब्जी और फलों को इस घोल में करीब 10 मिनट के लिए डाल दें।

फिर सभी चीजों को निकालकर पानी से धो लें। इस प्रकिया से सब्जी सब्जियां और फ्रूट्स केमिकल फ्री होने के साथ वैक्सिंग की कोटिंग भी हट जाएगी। साथ ही नमक सब्जी और फल में कीड़ों को भी निकालने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: टमाटर को एक साल तक कैसे स्टोर करें? यहां जानें अमेजिंग हैक्स

3 गर्म पानी में डालें

इसके अलावा सब्जियों और फलों से रासायनिक तत्वों और वैक्स की परत हटाने के लिए आप गर्म पानी का सहारा ले सकती हैं। यह बेहद सस्ता और सरल उपाय है।

इसके लिए आपको एक स्टील के बर्तन में पानी को एकदम खौला लेना है और फिर इस गर्म पानी में आपको सब्जी और फलों को डालना है। करीब 5-10 मिनट बाद आप सभी सब्जियां और फल निकालकर धो लें। 

hot water for vegetables

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।