Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

क्या आपने कभी ट्राई किया है जामुन का शाही हलवा? जानें आसान रेसिपी

अगर आप कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो जामुन का हलवा आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इसके बारे में...
Updated:- 2026-06-23, 12:26 IST
image

खट्टा-मीठा जामुन हर किसी के पसंदीदा फलों में से एक होता है, लेकिन क्या आपने कभी इस फल से बना जामुन का हलवा खाया है? जी हां, अगर आप रोज-रोज के वही सूजी या गाजर के हलवे से बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया और अनोखा ट्राई करें। यह शाही हलवा न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जामुन का हलवा कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

जामुन का शाही हलवा कैसे बनाएं? Recipe Card

क्या आपने कभी ट्राई किया है जामुन का शाही हलवा? जानें आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • पके हुए जामुन: 250 ग्राम
  • देसी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच
  • सूजी या मावा (खोया): आधा कप
  • चीनी या गुड़ का पाउडर: आधा कप
  • हरी इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • मलाई या गाढ़ा दूध: आधा कप
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच (काजू
  • बादाम
  • पिस्ता)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह धोकर उनके सारे बीज निकाल लें।

  2. Step 2:

    अब मिक्सर में जामुन के गूदे को बिना पानी डाले पीस लें।

  3. Step 3:

    कड़ाही में देसी घी गर्म करके सूजी या मावा भूनें।

  4. Step 4:

    भुने मिश्रण में जामुन की तैयार प्यूरी डालकर मिक्स करें।

  5. Step 5:

    धीमी आंच पर इसे 4-5 मिनट तक अच्छे से पकाएं।

  6. Step 6:

    अब इसमें मलाई या गाढ़ा दूध डालकर गाढ़ा होने दें।

  7. Step 7:

    अब चीनी या गुड़ का पाउडर मिलाएं।

  8. Step 8:

    हलवे को लगातार चलाते रहें।

  9. Step 9:

    ऊपर से थोड़ा और घी और इलायची पाउडर छिड़कें।

  10. Step 10:

    अब कटे हुए काजू-बादाम डालकर हलवा सर्व करें।

कैसे बनाएं जामुन का हलवा?

सबसे पहले आप जामुनों को अच्छी तरह धो लें। फिर चाकू की मदद से उनके बीज अलग करें और गूदे यानि पल्प को मिक्सर में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें। 

2 - 2026-06-23T121509.146

एक कड़ाही में दो चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें सूजी या मावे को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे।

अब जामुन का पल्प डालें। इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं, ताकि जामुन का कच्चापन दूर हो जाए।

इसे भी पढ़ें - बिना चीज और मेयोनेज के कैफे जैसा मलाई शिमला मिर्च सैंडविच घर पर बनाएं, जानें रेसिपी

अब इस मिश्रण में आधा कप गाढ़ा दूध या मलाई डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।

जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ का पाउडर मिलाएं। इसके बाद हलवे का रंग गहरा और चमकदार हो जाएगा।

1 - 2026-06-23T121511.863

अब बचा हुआ देसी घी और हरी इलायची का पाउडर डालें। इससे हलवे में एक बेहतरीन खुशबू और चमक आ जाएगी।

लास्ट में बारीक कटे हुए काजू और बादाम डालकर मिक्स करें। आपका गरमागरम हलवा तैयार है। इसे ऐसे ही या फ्रिज में ठंडा करके परोसें।

इसे भी पढ़ें - भिंडी पकाते समय डालें 1 चम्मच यह एक सफेद चीज, मुलायम बनेंगी भुजिया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।