राजगिरा का आटा घर पर कैसे बनाएं? पढ़ें तरीका और स्टोर करने की ट्रिक्स

Rajgira ka Atta Ghar Par Kaise Banayen: अगर आप बाजार में मिलने वाला राजगिरा आटा नहीं खरीदना चाहती हैं, तो इसे एक बार घर पर बनाएं। आज के इस लेख में हम आपको इस आटे को घर पर बनाने का तरीका और स्टोर करने की ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-03-14, 10:00 IST
how to make Rajgira atta

How to Make Rajgira Atta At Home: राजगिरा के आटे को आमतौर पर लोग व्रत के दिनों में काफी पसंद किया जाता है। इसका आटा बाजार में आसानी से मिल तो जाता है, लेकिन घर पर बने आटे की शुद्धता और खुशबू की बात ही अलग होती है। खासकर वे लोग जो मिलावटी चीजें खाना इग्नोर करते हैं। हालांकि कई बार इसे बनाने में लगने वाली मेहनत और समय की कमी के कारण बाजार से खरीदना आसान समझते हैं, लेकिन अगर आप इसे घर पर ही तैयार करती हैं, तो न केवल सस्ता पड़ता है बल्कि इसकी शुद्धता की भी पूरी गारंटी रहती है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने और स्टोर करने का आसान तरीका-

राजगिरा का आटा कैसे बनाएं? (How To Make Rajgira Flour)

How To Make Rajgira Flour

  • आटा बनाने के लिए एक प्लेट में 2 कप राजगिरा के बीज लें और उसे साफ करें।
  • अब इसे एक नॉन-स्टिक पैन में राजगिरा के बीज डालें और मीडियन फ्लेम पर 5 से 7 मिनट के लिए भूनें।
  • बीजों को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद भुने हुए राजगिरा या रामदाना को मिक्सर में डालें और रुक-रुक कर पीसें।
  • अब आटे को बारीक छलनी से छानें, जिससे पाउडर अलग हो जाएगा।
  • बचे हुए मोटे टुकड़ों को दोबारा से पीस लें।

इसे भी पढ़ें- सर्दी में टूटे हुए नारियल को खराब होने से बचाने का आसान तरीका, मात्र 10 रुपये होंगे खर्च

राजगिरा के आटे को कैसे स्टोर करें? (How To Store Rajgira Atta)

How To Store Rajgira Atta

राजगिरा के आटे में नेचुरल ऑयल होता है, जिसके कारण यह जल्दी खराब या कड़वा हो सकता है। इस समस्या से बचाने के लिए इसे स्टोर करते समय ध्यान देने की जरूरत है। नीचे पढ़ें स्टोर करने का तरीका

  • आटे को हमेशा कांच के सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • अगर आपने ज्यादा आटा बनाया है, तो उसे फ्रिज में रखें। इससे आटा 2-3 महीने तक एकदम ताजा रहेगा।
  • आटा निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का ही प्रयोग करें। थोड़ी सी भी नमी आटे में फफूंद लगा सकती है।
  • डिब्बे में एक तेज पत्ता डाल देने से इसमें कीड़े लगने का डर नहीं रहता।

इसे भी पढ़ें- Flour Storage Tips: आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं लगेंगे घुन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shutterstock

FAQ
राजगिरा के आटे को कब तक स्टोर कर सकते हैं?
राजगिरा का आटा एक महीने तक स्टोर करके रख सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।