Raksha Bandhan 2026: राखी पर बनाएं वन-पॉट डिश 'पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव', किचन में नहीं खड़ा रहना पड़ेगा घंटों

Paneer Dry Fruit Pulao Recipe: त्योहार के मौके पर घरों में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में महिलाओं का आधे से ज्यादा समय किचन में बीत जाता है, जिसके कारण वह त्योहार का पूरा आनंद नहीं उठा पाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए अधिकतर महिलाएं ऐसी रेसिपी तलाशती हैं, जो फेस्टिवल को खास बनाएं और ऑन-इन-वन डिश भी हो।
अगर आप भी रक्षाबंधन 2026 पर रसोई में घंटों खड़े रहने होने के बजाय, अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। तो पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव जरूर बनाएं। इसका लाजवाब स्वाद त्योहार की खुशी को दोगुना कर देगा। नीचे लेख में जानें इसे बनाने की आसान विधि।
पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव रेसिपी Recipe Card
पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने का आसान तरीका
Ingredients
- चावल-1 कप (बासमती चावल)
- पनीर-1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- काजू- 10 बादाम-10
- किशमिश-10-15
- पिस्ता-5-7
- घी-3-4 बड़े चम्मच
- तेज पत्ता-1
- हरी इलायची-2
- दालचीनी का टुकड़ा-1 इंच
- लौंग-3-4
- जीरा-आधा चम्मच प्याज-1 बड़ा (लंबा कटा हुआ)
- हरी मिर्च-2 (बीच से कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
- नमक-स्वादानुसार
- पानी-डेढ़ से दो कप
Step
- Step 1:
पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए कड़ाही या कुकर में 1 चम्मच घी डालकर गरम करें। अब इसमें काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें। अब उसी घी में पनीर के टुकड़ों को हल्का सा सेककर अलग रख लें।
- Step 2:
अब बचे हुए घी में जीरा और सारे खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगें, तब लंबा कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं।
- Step 3:
अब पानी में भीगे हुए बासमती चावल को निकालकर इस बर्तन में डालें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से एक मिनट तक भूनें। फिर इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसमें डेढ़ से दो कप पानी डालें।
- Step 4:
उबाल आने पर कुकर का ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक पकाए। इसके बाद गैस बंद करें। जब भाप अपने आप निकल जाए, तब ढक्कन खोलें। ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, पनीर और हरा धनिया डालकर हल्के हाथों से मिला लें।
- Step 5:
इस तरह से आपका झटपट बनने वाला पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव बनकर तैयार है। अब इसे बूंदी या खीरा रायता के साथ गर्मागर्म परोसें। इसके अलावा आप पुलाव के साथ हरी चटनी और सलाद भी सर्व कर सकती हैं।
Paneer Dry Fruit Pulao बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
रक्षाबंधन 2026 के लिए 'ऑल-इन-वन'पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव परफेक्ट रेसिपी है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। नीचे लेख में जानें-

- पनीर ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाने के लिए लंबे दाने वाले चावल लें।
- चावल को पकाने से पहले 20-30 मिनट जरूर भिगोएं, इससे पुलाव खिले-खिले बनेंगे।
- पनीर को ज्यादा देर न भूनें, वरना वह रबर जैसे कड़े हो जाएंगे। चाहें तो इन्हें बिना तले भी डाल सकते हैं।
- किशमिश को धीमी आंच पर भूनें, जिससे वे जले नहीं।
- चावल और पानी का सही माप रखें वरना पुलाव चिपचिपा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Laung Lata Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी खस्ता और रसीली लौंग लता मिठाई, 15 मिनट में होगी तैयार
इस रेसिपी को आप रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे खास त्योहारों पर ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे आप जब कुछ कम समय में स्पेशल खाने का मन हो, तब भी बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।