घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट केक, दुकान से खरीदना जाएंगी भूल

बाजार में मिलने वाले केक में आमतौर पर बहुत ज्यादा मैदा, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप कुछ मीठा और हेल्दी खाना चाहती हैं, तो घर पर ड्राई फ्रूट केक बना सकती हैं। घर पर बने केक का स्वाद न केवल अच्छा होता है बल्कि सेहत के नजरिए से भी सही है। इसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही इसका टेस्ट इतना गजब का होता है कि आज मार्केट वाला केक भूल जाएंगी और हर छोटी-बड़ी पार्टी पर इसे बनाकर खाएंगी। नीचे लेख में पढ़ें, इसे बनाने का आसान तरीका।
ड्राई फ्रूट केक रेसिपी Recipe Card
ड्राई फ्रूट केक बनाने की रेसिपी
Ingredients
- गेहूं का आटा-1 कप
- बेकिंग पाउडर-1 छोटा चम्मच
- गुड़-1 कप (पिसा हुआ)
- घी-½ कप (पिघला हुआ)
- दही-½ कप
- दूध- ½ कप (स्मूद बैटर के लिए जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा करें)
- बादाम- ¼ कप (कटे हुए)
- काजू- ¼ कप (कटे हुए)
- पिस्ते- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कटोरे में गुड़, पिघला हुआ घी और दूध मिलाएं।
- Step 2:
इसे तब तक मिलाएं जब तक कि बैटर स्मूद और बिना गांठ वाला न हो जाए।
- Step 3:
अब गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छानकर मिलाएं।
- Step 4:
इसके बाद कटे हुए बादाम और पिस्ते मिलाएं।
- Step 5:
अब बैटर को चिकनाई लगे केक टिन में डालें। ऊपर से और नट्स डालें।
- Step 6:
फिर इसे ओवन में तब तक बेक करें जब तक कि टूथपिक या स्क्यूअर साफ न निकले।
- Step 7:
अब इसे ठंडा होने दें, स्लाइस करें और हर नरम, मॉइस्ट बाइट का मजा लें।
ड्राई फ्रूट्स से केक बनाने की रेसिपी
ड्राई फ्रूट्स और गुड़ से बना यह हेल्दी केक स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मेल है, जिसे आप बिना किसी ताम-झाम के घर पर तैयार कर सकती हैं।

बैटर बेस बनाएं
इस केक को बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में गुड़, पिघला हुआ घी और दूध अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे तब तक फेटें जब तक कि गुड़ पूरी तरह घुल न जाए और बैटर एकदम स्मूद तथा बिना गांठ वाला न हो जाए। अगर आप वैनिला एसेंस डालना चाहती हैं, तो इसी समय मिला लें।

सूखी सामग्री को छानें
अब दूसरे बर्तन में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा लें। इन तीनों चीजों को एक-एक करके छानकर दूसरे बर्तन में पलटें। अब चीजों को आपस में मिलाएं और चम्मच से चलाएं।
बैटर मिलाएं और नट्स डालें
छने हुए आटे के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके गीले मिश्रण (गुड़-घी वाले बैटर) में मिलाएं। हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। अब इसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता और अन्य मनपसंद ड्राई फ्रूट्स मिला दें।
केक टिन में बैटर डालें
बैटर तैयार होने के बाद टिन लें और नीचे थोड़ा सा घी लगाकर चिकना करें या फिर बटर पेपर बिछा दें। तैयार किया हुआ बैटर को केक बनाने वाले बर्तन में डालें और ऊपर से थोड़े और कटे हुए नट्स छिड़क दें।

बेक करें
इसके बाद ओवन को 180°C पर प्रीहीट कर लें। अब केक टिन को ओवन में रखें और लगभग 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें। बीच में टूथपिक या स्क्यूअर डालकर चेक कर लें। अगर टूथपिक बिल्कुल साफ बाहर आती है, तो समझें केक पक चुका है।

ठंडा करें और सर्व करें
बेक होने के बाद केक को ओवन से बाहर निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब ऊपर से ड्राई फ्रूट डालें । ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार दें। अब इसे सर्व करें और परिवार के साथ मजे से खाएं।
इसे भी पढ़ें- सावन में बनाएं बिहार की पारंपरिक डिश 'रिकवच', उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
आप ऊपर बताई गई रेसिपी की मदद से घर पर आसानी से केक बनाकर खा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।