Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

पराठे-सब्‍जी तो खूब खाएं होंगे, इस बार बनाएं पनीर की कचौड़‍ियां, नोट करें रेस‍िपी

अगर नाश्‍मे में रोजाना कुछ न कुछ नया और क्र‍िस्‍पी म‍िल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आप पनीर की कचौड़ि‍यां ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-01, 08:40 IST
paneer kachori recipe

हमारे यहां भारतीय घरों में पनीर ज्‍यादातर लोगों को खाना पसंद होता है। फि‍टनेस पर ध्‍यान देने वाले भी पनीर को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करते हैं। आमतौर पर लोग पनीर की सब्जी या पराठे ही बनाते हैं, लेकिन अगर इस बार आपको नाश्ते में कुछ अलग और मजेदार खाने का मन है तो पनीर की कचौड़ियां भी बना सकती हैं। बाहर से क्र‍िस्‍पी और अंदर से मसालेदार पनीर की फ‍िल‍िंग वाली ये कचौड़ियां खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं।

Paneer Kachori Recipe Card

घर पर कुरकुरी पनीर कचौड़ी बनाने की आसान विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • गेहूं का आटा या मैदा- 2 कप
  • पनीर- 250 ग्राम
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- आटा गूंथने और कचौड़ी तलने के लिए
  • पानी- जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    पनीर की कचौड़ी बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और तेल या घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।

  2. Step 2:

    आटे को बहुत ज्यादा सख्त न रखें। आटा गूंथने के बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे कचौड़ी बेलना आसान रहेगा।

  3. Step 3:

    अब कचौड़ी की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक बाउल में पनीर लें और इसमें कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा अदरक घ‍िसा हुआ, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वाद के हिसाब से नमक डाल दें।

  4. Step 4:

    इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अगर आपको थोड़ा चटपटा स्वाद पसंद है तो इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी डाल सकती हैं।

  5. Step 5:

    अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को हाथ से थोड़ा चपटा करें और बीच में पनीर की स्टफिंग रखें। इसके बाद आटे को चारों तरफ से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह से बंद कर दें। ध्यान रखें कि फ‍िल‍िंग बाहर न निकले।

  6. Step 6:

    अब इसे हल्के हाथ से बेल लें। बस ध्‍यान रहे क‍ि कचौड़ी को बहुत पतला नहीं बेलना है, वरना फ‍िल‍िंग बाहर आ सकती है। इसी तरह बाकी लोइयों को भी भरकर कचौड़ी तैयार कर लें।

  7. Step 7:

    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल मीडियम गर्म होना चाहिए। अब एक-एक करके कचौड़ियों को तेल में डालें। इन्हें मीडियम फ्लेम पर ही धीरे-धीरे तलें।

  8. Step 8:

    कचौड़ी को उलट-पलटकर दोनों तरफ से गोल्‍डन और क्र‍िस्‍पी होने तक तल लें। ध्‍यान रहे क‍ि फ्लेम को तेज नहीं करना है, वरना कचौड़ी बाहर से लाल हो जाएगी और अंदर से कच्‍ची।

  9. Step 9:

    जब कचौड़ी अच्छी तरह सिक जाए तो इसे तेल से निकालकर प्लेट में रख दें। आप चाहें तो प्लेट पर पेपर टॉवल बिछा सकती हैं, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। इसी तरह सारी कचौड़ियां तैयार कर लें।

  10. Step 10:

    बस तैयार हैं आपकी गरमा गरम पनीर की कचौड़ियां। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार पनीर की भरावन वाली ये कचौड़ियां नाश्ते या शाम के स्‍नैक्‍स में खाने में बहुत अच्छी लगेगी।

पनीर की कचौड़ी कैसे बनाएं?

खास बात तो यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती है। घर में रखे पनीर, आटा या मैदा और कुछ मसालों से आप आसानी से इन्हें तैयार कर सकती हैं। अगर आपके घर में सभी को कचौड़ी पसंद है तो इस बार नॉर्मल आलू, प्‍याज या दाल की कचौड़ी की जगह पनीर वाली कचौड़ी ट्राई करें। सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय के ल‍िए स्‍नैक्‍स, पनीर कचौड़ी परफेक्‍ट रहेगी। आज हम आपको पनीर की कचौड़ी बनाने की आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

paneer kachori recipe (1)

कैसे करें सर्व?

पनीर की कचौड़ियों को आप गरमा गरम हरी चटनी या फ‍िर इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आपको पूरा नाश्ता करना है तो इसके साथ अपनी पसंद की सब्जी भी रख सकती हैं। ऊपर से थोड़ी धनिया पत्ती डाल देंगी तो कचौड़ियां देखने में भी अच्छी लगेंगी। शाम को चाय के साथ भी इन्हें सर्व किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नाश्‍ते में खाना है कुछ अलग, तो फटाफट बना लें पनीर स्‍टफ्ड इडली; नोट करें आसान तरीका

अगर आप भी इस बार सुबह के नाश्‍ते या शाम की चाय के ल‍िए कुछ करारा स्‍नैक्‍स बनाना चाहती हैं ताे पनीर की कचौड़‍ियां आप आसानी से बना सकती हैं। हमने आपको सबसे आसान रेस‍िपी बताई है। 

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें: 10 म‍िनट में बनाएं पनीर कालीम‍िर्च की यह रेस‍िपी, नोट करें आसान तरीका

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।