पार्टी की जान बनेगा यह 'मसाला ट्विस्ट' बर्गर, इन 3 तरीकों से होता है तैयार

बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेशन घर पर ही कर रही हैं या फिर दोस्तों की गेट-टुगेदर पार्टी करने जा रही हैं, तो ऐसे में खाने-पीने के लिए कुछ अच्छा ऑप्शन आप ढूंढ रही होंगी। हर कोई चाहता है कि मेहमानों को कुछ ऐसा परोसा जाए, जिसे खाते ही वह खुश हो जाए। पार्टी का मकसद साथ में समय बिताने के साथ-साथ टेस्टी खाना-पीना भी होता है। ऐसे में बर्गर एक ऐसा फूड आइटम है जो लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इससे पेट भी भरता है और मन भी खुश हो जाता है। अगर एक ही तरह के बर्गर से बोर हो गई हैं और आपको भी लगता है कि सेम तरीके से बर्गर बनाएंगी, तो लोग खाना नहीं चाहेंगे, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बर्गर के अलग-अलग रेसिपी के बारे में बताएंगे।
चीज कॉर्न और पनीर बर्गर (Party Special)
इसमें टिक्की को बनाते समय आपको अलग फ्लेवर एड करने होंगे। इससे बर्गर का स्वाद बदल जाएगा और यह यूनिक के साथ-साथ टेस्टी भी लगेगा। इसे बनाने के लिए आपको टिक्की में उबले हुए चीज कॉर्न मिलाने होंगे और साथ में भुना हुआ पनीर भी एड रना होगा।
कैसे बनाएं?
- पनीर, कॉर्न, चीज और मसाले मिलाकर गोल टिक्की बनाएं।
- इसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तल लें, जिससे यह क्रिस्पी हो जाएगा। शैलो फ्राई करें।
- अब बन में प्याज-टमाटर और हरी सब्जी, चटनी लगाकर तैयार रखें।
- जब मेहमान आएं, तो टिक्की अंदर लगाकर मक्खन से हल्का टोस्ट करें।
- अब मेहमानों को सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- बर्गर लवर हैं, तो ये ट्रिक्स आएंगी काम नहीं गिरेगी फीलिंग; ट्राई करें ये आसान तरीके
बिना बन वाला आलू बर्गर (Unique Style)
अगर पार्टी में ऐसे लोग आने वाले हैं, जो बर्गर खाने के शौकीन नहीं हैं, तो उन्हें ये बनाकर खिला सकती हैं। इसके लिए आपको बन की जगह सूजी का यूज करना होगा। पहले आप सूजी का खोल तैयार करके जैसे इडली बनाती हैं, इस तरह इडली बनाएं। आपको अलग बर्तन में इसे पकाना होगा, ताकि यह बन शेप में बने। इसके बाद जिस तरह आप बर्गर में टिक्की डालती हैं, ठीक उसी तरह टिक्की बनाकर अंदर लगाएं और सर्व करें। यह भी खाने में बेहद स्वाद लगता है।
इसे भी पढे़ं- घर में फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी क्यों नहीं बनते? फूड इन्फ्लूंसर से सीखें एकदम परफेक्ट बनाने का तरीका
इमली की चटनी और शिमला मिर्च वाला बर्गर
इसके लिए आपको टिक्की ठीक उसी तरह तैयार करनी है, जिस तरह आप बर्गर बनाने के लिए करती हैं। हालांकि, इसमें असली स्वाद शिमला मिर्च और इमली की चटनी का होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको बन को तलना होगा। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च को काटकर हल्का भून लेना है। दूसरी तरफ आप चटनी बना लें। बन तलकर इसमें चटनी लगाएं, अब शिमला मिर्च और प्याज का पेस्ट डालें, इसके बाद टिक्की लगाकर सर्व करें। यह खाने में बेहद स्वाद लगता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-IRCTC, MAGNIFIC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।