15 मिनट में बनकर तैयार होगा लहसुनी बैंगन, ये रही आसान रेसिपी

अगर आप रोज की सब्जियों से बोर हो चुकी हैं और कुछ झटपट बनाना चाहती हैं, तो लहसुनी बैंगन एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने में आपको केवल 10-15 मिनट का समय लगता है। अगर बच्चे या बड़े बैंगन की सब्जी पसंद नहीं करते, तो भी इसे बनाकर उन्हें आसानी से खिलाया जा सकता है। वे भी इसे मजे से खाएंगे और बार-बार बनाने की जिद करेंगे। इसकी खास बात यह है कि आप इसे रसोई में मौजूद बेसिक मसालों से बनाकर तैयार कर सकती हैं। फिर देर किस बात की, नीचे पढ़ें इसे बनाने की विधि-
लहसुनी बैंगन बनाने की रेसिपी Recipe Card
लहसुनी बैंगन कैसे बनाएं?
Ingredients
- बड़ा बैंगन- 2
- लहसुन की कलियां-2 से 3
- कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर-½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2-3 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले बैंगन को धोकर मोटे गोल टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों पर थोड़ा सा नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इन्हें किसी सूती कपड़े या टिशू पेपर से हल्के हाथों से पोंछकर सुखा लें।
- Step 2:
इसके बाद एक छोटी कटोरी लें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मसाले को कटे हुए बैंगन के एक तरफ लगाएं।
- Step 3:
यह प्रक्रिया सभी बैंगन पर करें। इसके बाद कुटी हुई लहसुन की कलियां दोनों तरफ अच्छे से लगाएं। मसाले को बैंगन पर अच्छी तरह कोट करने के बाद, 10 मिनट के लिए रख दें।
- Step 4:
इसके बाद तवे में थोड़ा सा तेल लगाकर गरम करें। फिर मेरिनेट किए हुए बैंगन के टुकड़ों को तवे पर रखें। मीडियम फ्लेम पर इन्हें तब तक सेकें जब तक ये दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।
- Step 5:
बीच-बीच में इन्हें हल्के हाथों से पलटते रहें ताकि ये जले नहीं और अंदर तक अच्छे से पक जाएं। आपका गरमा-गरम और स्वादिष्ट लहसुनी बैंगन तैयार है। अब इसे दाल-चावल या रोटी के साथ परोसें और आनंद लें।
लहसुनी बैंगन बनाते समय काम आने वाली बातें
किसी भी रेसिपी को बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। इसी प्रकार आप भी जब लहसुनी बैंगन बनाएं, तो नीचे बताई गई बातों को जरूर नोट करें।
- इस डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा धनिया पाउडर, जीरा पाउडर या एक चुटकी गरम मसाला भी मिला सकती हैं।
- मैरिनेट किए हुए बैंगन को सेंकते समय गैस की फ्लेम को मीडियम ही रखें। जरूरत पड़ने पर इसे धीमा कर दें।
- नमक लगाने के बाद बैंगन पानी छोड़ते हैं। इसके बाद जब भी इस पर मसाला लगाएं, तो इसे अच्छे से पोंछ लें।
- इस डिश में असली जान लहसुन डालता है। ऐसे में इसे बारीक पीसने के बजाय इसे दरदरा कूटकर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- देश-विदेश में मशहूर हैं सत्तू के लड्डू, नोट करें रेसिपी
अगर आपको भी कुछ फटाफट बनने वाली रेसिपी चाहिए, तो आप इसे बना सकती हैं। ये स्टोरी अगर आपको अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।