इस बार बनाएं काले चने की चटनी, स्वाद ऐसा कि पलक झपकते ही खाली हो जाएगी कटोरी

अक्सर हम खाने के साथ टमाटर, धनिया, पुदीना या आम की चटनी ही बनाते हैं और खा-खाकर बोर हो जाते हैं। अब ऐसे में अक्सर मम्मियां अलग-अलग चीजों की चटनी बनाती हैं। अगर आप भी इस बार कुछ अलग और नया स्वाद ढूंढ रही हैं, तो एक बार काले चने की चटनी बनाकर जरूर चखें। यह चटनी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। नीचे लेख में पढ़ें इसे काले चने की चटनी बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स।
काले चने की चटनी रेसिपी Recipe Card
काले चने की चटनी कैसे बनाएं?
Ingredients
- काले चने-1 कप भीगे हुए
- लहसुन- 8-10
- अदरक-1 इंच
- हरी मिर्च- 3-4
- ताजा हरा धनिया-1 कप
- काला नमक-1/2 छोटा चम्मच
- सादा नमक- स्वादानुसार
- नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
- सरसों का तेल- 2 छोटे चम्मच
- टमाटर-1
- कटा हुआ प्याज- 1 छोटा
- हींग- 1 चुटकी
Step
- Step 1:
सबसे पहले काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें। फिर सुबह कुकर में 4-5 सीटी लगाकर अच्छी तरह उबाल लें। ध्यान रखें कि चने पूरी तरह नरम होने चाहिए।
- Step 2:
अब एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।
- Step 3:
फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।
- Step 4:
इसके बाद मिश्रण में उबले हुए काले चने डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लें, ताकि मसालों का स्वाद चनों में अंदर तक मिक्स हो जाए।
- Step 5:
इसके बाद गैस बंद कर दें और इस पूरे मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर ठंडे हुए मिश्रण को मिक्सी के जार में डालें। फिर हरा धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें।
- Step 6:
अब चटनी को एक बाउल में निकालें। ऊपर से नींबू का रस मिलाएं। अगर आप और ज्यादा स्वाद चाहती हैं, तो राई और करी पत्तों का तड़का लगा सकती हैं।
- Step 7:
चटपटी, हेल्दी और स्वादिष्ट काले चने की चटनी बनकर तैयार है। अब इसे गरमा-गरम पराठों, पूरी या दाल-चावल के साथ परोसें।
काले चने की चटनी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
अगर आप काले चने की चटनी को रेस्टोरेंट जैसा या बेहद खास स्वाद देना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें-

- चटनी पीसते समय थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और चुटकीभर हींग डालें। इससे पाचन के साथ-साथ चटनी में सौंधी खुशबू भी आती है।
- अगर आप चटनी को अलग टेक्सचर देना चाहती हैं, तो उबले चनों के साथ-साथ थोड़े से भुने हुए चने मिला सकती हैं। इससे चटनी का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है।
- चटनी में देसी घी या रिफाइंड की जगह, सरसों के तेल में राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाएं। इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
- नींबू के रस के अलावा थोड़ा सा इमली का गूदा या अमचूर पाउडर मिलाने से चटनी में एक चटपटा खट्टा-मीठा स्वाद आता है।
- मिक्सी में चटनी को बारीक पीसने की जगह हल्का दरदरा पिसें।
- धनिया के साथ-साथ थोड़े से ताजे पुदीने के पत्ते भी मिला दें। इससे चटनी में रिफ्रेशिंग फ्लेवर आता है।
इसे भी पढ़ें- 3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद
निष्कर्ष
इस चटनी को आप पराठा, पूड़ी या फिर रोटी के साथ खा सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब आपको सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो आप इसे बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।