हैदराबादी पनीर अब बनकर तैयार होगा मात्र 10 मिनट में, ट्राई करें यह रेसिपी

घर पर कोई मेहमान आ जाए या फिर किसी त्योहार पर कुछ नया खाने का मन हो, तो सबसे पहले पनीर की सब्जी ही याद आती है। ज्यादातर घरों में मटर पनीर या शाही पनीर ही बनाया जाता है। मगर एक ही तरह की सब्जी बार-बार खाकर लोग भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हटकर, लेकिन जल्दी बनने वाली कोई डिश ढूंढ रही हैं, तो हैदराबादी पनीर जरूर ट्राई करें। नीचे लेख में बताए गए तरीके से आप रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाकर तैयार कर सकती हैं।
हैदराबादी पनीर रेसिपी Recipe Card
हैदराबादी पनीर कैसे बनाएं?
Ingredients
- पनीर- 250 ग्राम
- पालक-2 कप
- हरा धनिया-आधा कप
- पुदीना के पत्ते-1/4 कप
- हरी मिर्च-2-3 (स्वादानुसार)
- प्याज-1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
- दही-3 बड़े चम्मच (फेटा हुआ)
- काजू-8-10 (10 मिनट पानी में भिगोए हुए)
- तेज पत्ता- 1
- हरी इलायची-2
- दालचीनी का टुकड़ा-1 इंच
- लौंग-3-4
- धनिया पाउडर-1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला-आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-एक चुटकी
- कसूरी मेथी-1 छोटी चम्मच
- तेल या मक्खन-2-3 बड़े चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालकर उसमें पालक, हरा धनिया और पुदीना डालें। अब इन्हें सिर्फ 2 मिनट के लिए ब्लंच करें और तुरंत ठंडे पानी में निकाल लें। इसके बाद हरी मिर्च और भीगे हुए काजू के साथ मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ ग्रीन प्यूरी बना लें।
- Step 2:
अब पैन में थोड़ा सा मक्खन या तेल गरम करें। पनीर के टुकड़ों को हल्का सा सुनहरा होने तक सेक लें और गुनगुने पानी में निकाल कर रख दें। इसके बाद उसी पैन में बचा हुआ तेल या मक्खन गरम करें। फिर इसमें खड़े मसाले डालकर भूनें।
- Step 3:
मसाले भुनने के बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालें और भूनें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर होने तक भून लें। इसके बाद आंच धीमी करके धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद आंच धीमी करके दही डालें।
- Step 4:
लगातार चलाते हुए तेल छोड़ने तक पकाएं। फिर पैन में तैयार की गई पालक-काजू की ग्रीन प्यूरी डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। ग्रेवी में उबाल आने के बाद स्वादानुसार नमक, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।
- Step 5:
आखिर में पानी में भिगोकर रखे गए पनीर के टुकड़े और थोड़ी सी फ्रेश क्रीम या मलाई डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। अब सब्जी को ढककर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। समय पूरा होने के बाद गैस बंद करें। स्वादिष्ट, रेस्टोरेंट स्टाइल हैदराबादी पनीर तैयार है।
स्वादिष्ट हैदराबादी पनीर के लिए खास टिप्स
हैदराबादी पनीर को अगर आप स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो आप नीचे बताए गई बातों का ध्यान रखें।
- पालक को उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालने से उसका हरा रंग डार्क नहीं पड़ता और सब्जी दिखने में आकर्षक लगती है।
- ग्रेवी में दही मिलाते समय हमेशा गैस की आंच धीमी रखें या बंद कर दें, वरना दही फट सकता है और ग्रेवी का टेक्सचर खराब हो जाएगा।
- अगर आपके पास काजू नहीं हैं, तो आप ताजी मलाई या मगज के बीज का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- पनीर को पकाने से पहले गुनगुने पानी में नमक डालकर रखने से वह रबड़ की तरह सख्त नहीं होता बल्कि स्पंजी बनता है।
इसे भी पढ़ें- इस बार बनाएं काले चने की चटनी, स्वाद ऐसा कि पलक झपकते ही खाली हो जाएगी कटोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।