Hyderabadi Mirchi Salan Recipe: रोटी-पराठे का स्वाद हो जाएगा दोगुना, जब बनाएंगी लहसुन-कलौंजी मिर्ची सालन

सुबह का लंच हो या फिर रात का खाना, दाल-चावल, सब्जी और रोटी रोजाना बनत है। मगर इसके बावजूद कभी-कभी कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए? ऐसे में आमतौर पर महिलाएं गूगल पर ऐसी डिशेज सर्च करती हैं, जो स्वाद में तीखी और चटपटी हों। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही खाने या बनाने का मन कर रहा है, तो एक बार हैदराबादी मिर्ची का सालन (Hyderabadi Mirchi Salan Easy Recipe) जरूर ट्राई करें।
हैदराबादी मिर्ची सालन रेसिपी Recipe Card
हैदराबादी मिर्ची सालन कैसे बनाएं?
Ingredients
- तेल- 3 बड़ा चम्मच
- प्याज- 1/3 कप (1 मध्यम आकार)
- सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1/4 कप
- भुनी हुई मूंगफली- 1/4 कप
- सफेद तिल- 1.5 बड़े चम्मच
- लहसुन की कलियां- 2 से 3 (कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- पानी- 1/2 कप (पेस्ट पीसने के लिए)
- इमली- 1 बड़े चम्मच
- गरम पानी- 1/3 कप (इमली भिगोने के लिए)
- हरी मिर्च- 10 से 12 (मिर्ची भजिया)
- राई- 1/2 छोटा चम्मच
- कलौंजी- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- करी पत्ते-8 से 10
- पानी- 1.5 से 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
सालन बनाने के लिए एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1/3 कप कटे हुए प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें 1/4 कप सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली और 1.5 बड़े चम्मच तिल डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट और भूनें।
- Step 2:
इसके बाद भुने हुए मिश्रण को मिक्सी जार में डालें। साथ ही 2-3 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक, 1/2-1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को बारीक और चिकना पीस लें।
- Step 3:
अब इसमें 1 बड़े चम्मच इमली को 1/3 कप गर्म पानी में 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इमली को मसलकर पल्प निकाल लें और इमली का पानी अलग रख लें। इसके बाद 10-12 बड़ी और कम तीखी हरी मिर्च लें। इन्हें धोकर पोंछकर डंठल हटाएं और बीच से लंबा चीरा लगा लें।
- Step 4:
इसके बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और कटी हुई हरी मिर्च को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद इन्हें निकालकर पेपर टॉवल पर रख लें। फिर 1/2 छोटा चम्मच राई, 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा और 8-10 करी पत्ता डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
- Step 5:
अब पैन में तैयार किया हुआ पिसा हुआ मसाला पेस्ट डालें। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक भूनें, जब तक कि मसाले के ऊपर और किनारों पर तेल न छूटने लगे। भुने हुए मसाले में इमली का पानी और 1.5 से 2 कप सादा पानी डालें। अच्छी तरह मिलाकर इसे 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें।
- Step 6:
फिर इसमें तली हुई हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। सालन को 5 से 6 मिनट और पकने दें। आखिरी में ऊपर से 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया (ऑप्शनल) डालें। गरमागरम हैदराबादी मिर्ची का सालन तैयार है, इसे वेज बिरयानी, सादे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
हैदराबादी मिर्ची सालन बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आप हैदराबादी मिर्ची सालन को स्वादिष्ट और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे प्वाइंट में समझें-
- सालन पकते समय गाढ़ा होता जाता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर बीच में थोड़ा और पानी मिला सकती हैं।
- मिर्च का तीखापन कम करने के लिए बीजों को निकाल दें।
- हमेशा कम तीखी या बड़ी वाली मिर्च का ही इस्तेमाल करें।
- इस रेसिपी के लिए हमेशा ताजी और क्रंची भुनी हुई मूंगफली का ही इस्तेमाल करें। पुरानी या बासी मूंगफली स्वाद खराब कर सकती हैं।
- अगर आप मिर्च नहीं डालना चाहती हैं, तो इसकी जगह अपनी पसंद की कोई अन्य सब्जी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बचा हुआ सालन फ्रिज में 1 से 2 दिन तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Bhindi Stems Recipe: भिंडी के डंठल से बनाएं क्रिस्पी भुर्जी, स्वाद ऐसा कि रोज बनाएंगी
ऊपर लेख में बताए गए तरीके से आसानी से हैदराबादी मिर्ची सालन बना सकती हैं। इसे आप चाहें तो सामान्य दिनों के साथ-साथ खास मौके पर भी तैयार कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।