Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

Bhindi Stems Recipe: भिंडी के डंठल से बनाएं क्रिस्पी भुर्जी, स्वाद ऐसा कि रोज बनाएंगी

भिंडी की सब्जी बनाते समय हम अक्सर इसके पीछे वाले हिस्से यानी डंठल को काटकर हटा देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप इसकी स्वादिष्ट भुर्जी बना सकती हैं। नीचे पढ़ें आसान रेसिपी।
Updated:- 2026-09-07, 13:02 IST
How To Make Bhindi Stem Cispy Bhurji

Leftover Bhindi Stem Bhurji Recipe:  भिंडी हम में से अधिकतर लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है, जिससे कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। आमतौर पर भिंडी काटते समय इसके पीछे के हिस्से यानी डंठल को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि इन डंठलों से आप क्रिस्पी और चटपटी भुर्जी तैयार कर सकती हैं? इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगी सामग्री लाने की भी जरूरत नहीं है। आइए नीचे लेख में जानत हैं, इसे बनाने की आसान विधि।

भिंडी के डंठल की भुर्जी रेसिपी Recipe Card

भिंडी के डंठल की भुर्जी कैसे बनाएं?

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 75
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • भिंडी के डंठल- 2 से 2.5 कप
  • चना दाल- 4 बड़े चम्मच
  • धुली उड़द दाल- 3 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 5 से 6
  • लहसुन- 7 से 8 कलियां
  • सरसों का तेल- 5 छोटे चम्मच
  • राई- 1 छोटा चम्मच
  • प्याज- 1 बड़े आकार का
  • हींग- 3 से 4 चुटकी
  • सूखा नारियल- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- ¼ छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस या अमचूर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया- कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    भिंडी के डंठल की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल और धुली उड़द दाल लें। इसके साथ ही सूखी लाल मिर्च और लहसुन की कलियों को एक कटोरी में रखें।

  2. Step 2:

    अब गैस ऑन कर कड़ाही को गर्म होने के लिए रखें। इसके बाद 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। कुछ सेकेंड के बाद इसमें चना दाल, उड़द दाल, लाल मिर्च और लहसुन डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    हल्का गोल्डन ब्राउन होने के बाद 2 चुटकी हींग डालकर भूनने की प्रक्रिया जारी रखें। दाल का रंग बदलने लगे और मसालों से खुशबू आने लगे तब गैस बंद करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसमें भिंडी के डंठल को डालें और गैस जलाएं। इसके बाद इन सभी चीजों को मिलाते हुए तब तक भूनें जब तक उनका रंग बदल नहीं जाता है। फिर गैस बंद कर दें।

  5. Step 5:

    इसके बाद भुनी हुई दाल, लहसुन, लाल मिर्च और डंठलों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें। फिर इसमें जरूरत के हिसाब से नमक, थोड़ी सी चीनी और सूखा नारियल डालें।

  6. Step 6:

    अब सभी चीजों को दरदरा पीसें। इसके बाद गैस ऑन करें और कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर आधा चम्मच राई डालकर चटकने तक रुकें।

  7. Step 7:

    इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब इसमें दरदरा मिश्रण डालकर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं।

  8. Step 8:

    फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और 1-2 मिनट तक चलाएं। देखते ही देखते इसका टेक्सचर स्वादिष्ट भुर्जी जैसा लगने लगेगा। अब गैस बंद करें और इसमें गरम मसाला और नींबू का रस या अमचूर डालकर मिलाएं।

  9. Step 9:

    अब भिंडी के डंठल की स्वादिष्ट भुर्जी बनकर तैयार है। ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डालकर आप इसे पराठा, पूड़ी या फिर चाय के साथ स्नैक्स की तरह सर्व कर सकती हैं।

भिंडी की डंठल की भुर्जी बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

भिंडी के डंठल की भुर्जी के स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है खासकर तब जब हमें इसे पहली बार बना रहे हो।

bhindi stem bhurji easy recipe

  • भुर्जी में क्रिस्पीनेस लाने के लिए डंठल को धोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • भूने हुए मिश्रण को मिक्सर में पीसते समय पानी भूलकर भी न डालें।
  • पीसे हुए मिश्रण को डालने के बाद गैस की फ्लेम को धीमा करके पकाएं।
  • नींबू का रस हमेशा गैस बंद करने के बाद डालें।

 इसे भी पढ़ें- इलायची-अदरक सब डालने के बाद भी नहीं आता चाय में कड़क स्वाद, जानें कहां गलती कर रही हैं आप?

अगली बार जब भी आप भिंडी के डंठल को फेंकने की सोचें, तो इस रेसिपी जरूर याद करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।