सावन में बनाएं बिहार की पारंपरिक डिश 'रिकवच', उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

सावन के सुहावने मौसम का मजा दोगुना हो जाता है, जब कुछ गरमा-गरम और चटपटे पकौड़े खाने को मिल जाए। अगर आप इस मौसम में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो आप बिहार का पारंपरिक रिकवच बना सकती हैं। यह इस मौसम की खास डिश है। ताजे अरबी के पत्तों, चावल और मसालों से बनने वाली यह रेसिपी अपने क्रिस्पी स्वाद के लिए मशहूर है। आप जब चाय के साथ इसे सर्व करेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।
रिकवच की रेसिपी Recipe Card
रिकवच बनाने की आसान विधि
Ingredients
- अरबी के पत्ते- 10 से 12
- चावल- 2 चम्मच (धोकर भिगोए हुए)
- मसूर दाल-100 ग्राम (धोकर भिगोई हुई)
- अदरक-1 इंच
- लहसुन-8 से 10 कलियां
- हींग-एक चुटकी
- हरी मिर्च-4
- जीरा- 1/4 चम्मच
- काली मिर्च- 1/4 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- इमली का पेस्ट- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले भीगी हुई चावल, चना दाल और मसाले को डालकर पीसकर पेस्ट बनाएं।
- Step 2:
अब इसे कटोरे में निकालकर इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
- Step 3:
इसके बाद पत्तों को धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- Step 4:
अब एक बड़ी थाली पर पत्ता रखें और उस पर दाल का पेस्ट समान रूप से फैलाएं।
- Step 5:
इसके ऊपर दूसरा पत्ता रखकर फिर से पेस्ट लगाएं। यही प्रक्रिया बाकी पत्तों के साथ दोहराएं।
- Step 6:
अब इन्हें टाइट रोल कर लें और किनारे अच्छी तरह सील कर दें।
- Step 7:
रोल को स्टीमर में 25 से 30 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने पर इसे गोल टुकड़ों में काट लें।
- Step 8:
पैन में तेल गरम करें और टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा व क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।
- Step 9:
क्रिस्पी और स्वादिष्ट रिकवच तैयार हैं। इसे हरी चटनी के साथ परोसें।
बिहार का पारंपरिक रिकवच कैसे बनाएं?
सावन के महीने में पारंपरिक खानपान का मजा ही कुछ और होता है। बिहार और पूर्वांचल की यह खास रिकवच मानसून के दिनों में हर घर की शान होती है। नीचे लेख में जानें इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं?
रिकवच बनाने के लिए पेस्ट तैयार करना
सबसे पहले भीगे हुए चावल, चने या उड़द की दाल और मसालों (लहसुन, मिर्च, जीरा, हल्दी और हल्के खट्टेपन के लिए अमचूर) के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस तैयार मिश्रण को कटोरे में निकालकर फेटें। इसके बाद इसे 3-4 मिनट के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें- सीली हुई नमकीन को फेंकें नहीं, बनाएं ये 2 टेस्टी रेसिपीज और बढ़ाएं स्वाद
अरबी के पत्तों की लेयरिंग
- अरबी के ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और डंठल के कड़े हिस्से को काट कर हटा दें। अब एक बड़े साफ थाली पर एक पत्ता सीधा रखें और तैयार किए गए दाल-मसाले के पेस्ट को पत्ते पर चारों तरफ बराबर फैलाएं।

- इसके ऊपर दूसरा पत्ता विपरीत दिशा में रखकर फिर से पेस्ट लगाएं। ऐसे ही 3 से 4 पत्तों की एक के ऊपर एक परत तैयार करें। इसी प्रकार बाकी पत्तों पर पेस्ट लगाएं।
रोलिंग और स्टीमिंग करने की प्रक्रिया
- अब सभी पत्तों के किनारों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें, जिससे स्टफिंग बाहर न निकले। अब इस तैयार रोल को स्टीमर या जाली वाली थाली में रखें।

- इसके बाद गैस की फ्लेम को कम करके लगभग 25 से 30 मिनट तक भाप में अच्छी तरह पकाएं। पकने के बाद इसे बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
क्रंची शैलो फ्राई करें
- ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से गोल या मनचाहे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या सरसों का तेल गर्म करें। चाहें तो थोड़े से सफेद तिल और राई का तड़का लगाएं।

- कटे हुए रिकवच के टुकड़ों को पैन में रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें।
रिकवच परोंसे
स्वादिष्ट और क्रिस्पी रिकवच बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम हरी चटनी या सावन की थाली के साथ परोसें। इसके अलावा आप इसे सूखा या फिर चाय के साथ भी खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- चिवड़ा को लंबे समय तक क्रिस्पी रखने के लिए अपनाएं ये रोस्टिंग ट्रिक, महीनों रहेगा फ्रेश
सावन के इस खास मौसम में इन्हें आसानी से बना सकती हैं। इसका अनोखा स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Magnific, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।