सावन व्रत के लिए बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल राजगिरा चीला, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

अगर आप सावन के व्रत में सिंघाड़ा, साबूदाना और कुट्टू के आटे से बनने वाली चीजें खा-खाकर बोर हो गई हैं। तो एक बार राजगिरा चीला जरूर बनाएं। इसका लाजवाब स्वाद आपका दिल खुश कर देगा।
Updated:- 2026-08-10, 11:12 IST
sawan somwar vrat recipe

सावन के पवित्र महीने में व्रत के दौरान अक्सर यह दुविधा रहती है कि क्या नया और स्वादिष्ट बनाया जाए। आमतौर पर लोग सिंघाड़े के आटे का हलवा, पकौड़ी, पूड़ी या फिर साबूदाना और कुट्टू के व्यंजनों का सेवन करते हैं, जिनसे बार-बार एक ही जैसा स्वाद मिलने पर बोरियत होने लगती है। यदि आप इस व्रत में कुछ हटकर और पौष्टिक ट्राई करना चाहती हैं, तो राजगिरा चीला बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नीचे दिए गए लेख में पढ़ें रेस्टोरेंट स्टाइल राजगिरा चीला बनाने की विधि।

रेस्टोरेंट स्टाइल राजगिरा चीला रेसिपी Recipe Card

रेस्टोरेंट स्टाइल राजगिरा चीला बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • राजगिरा आटा- 1 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू- 2 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा-आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
  • घी या मूंगफली का तेल-चीला सेकने के लिए
  • पानी-आवश्यकतानुसार

Step

  1. Step 1:

    राजगिरा चीला बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में आटा लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरा धनिया डालें।

  3. Step 3:

    इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, जीर, नींबू का रस डालें। फिर पानी डालते हुए घोल तैयार करें।

  4. Step 4:

    अब गैस ऑन कर लोहे या नॉन स्टिक तवा को गर्म करें।

  5. Step 5:

    इसके बाद तेल लगाकर चिकना करें। फिर घोल डालकर तवा पर फैलाएं।

  6. Step 6:

    अब चीला के किनारे और ऊपर घी डालकर सेकें।

  7. Step 7:

    अब इसे तब तक सेकें जब तक कि नीचे की सतह क्रिस्पी न हो जाए।

  8. Step 8:

    कुछ देर बाद इसे पलटकर सेकें।

  9. Step 9:

    चीला बनकर तैयार है। अब इसे हरी चटनी और दही के साथ सर्व करें।

राजगिरा आटा से चीला बनाने की विधि

राजगिरा में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। घर पर रेस्टोरेंट जैसी खुशबू और स्वाद वाला क्रिस्पी राजगिरा चीला बनाना बेहद आसान है। इसमें उबले हुए आलू, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिलाकर इसका बैटर तैयार किया जाता है। नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

बैटर बनाना

  • चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और इसमें राजगिरा आटा लें। इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरा धनिया डालें।
  • अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा और नींबू का रस मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक चिकना और मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें।

how to make chilla batter

तवा गर्म करें और चीला फैलाएं

  • घोल बनाने के बाद नॉन-स्टिक तवे या लोहे के तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। फिर तवे पर थोड़ा सा घी या मूंगफली का तेल लगाकर इसे चिकना कर लें।
  • इसके बाद घोल को चम्मच से चलाएं। अब एक बड़ा चमचा भरकर बैटर तवे के बीच में डालें। फिर इसे हल्के हाथों से गोल आकार में बाहर की तरफ फैलाएं।

चीला सेंकने का तरीका

इसके बाद चीले के किनारों और ऊपर थोड़ा सा घी लगाएं। फिर मीडियम फ्लेम पर तब तक सेकें जब तक कि नीचे की सतह सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें।

rajgira chilla banane ki recipe

चीला परोसने का तरीका

चीला सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकाले। अब राजगीरा का चीला बनकर तैयार है। अब गरमा-गरम इसे व्रत वाली हरी धनिया-पुदीने की चटनी या ताजे दही के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं एकदम खस्ता कचौड़ी, इस आसान रेसिपी से मिलेगा हलवाई जैसा स्‍वाद

सावन सोमवार व्रत के दौरान आप इस चीला को बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Herzindagi, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।