सुबह के नाश्ते में बनाएं बचे चावल के चटपटे मसाला अप्पे, बच्चे और बड़े सब मांग-मांगकर खाएंगे

आमतौर पर हम सभी रात के बचे हुए चावल को सुबह किसी जानवर को खिला देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट अप्पे तैयार कर सकती हैं। यह एक हेल्दी रेसिपी है, इसमें बारीक कटी सब्जियों का क्रंची स्वाद का कॉम्बो बहुत लाजवाब लगता है। तो देर कैसी, नीचे लेख में पढ़ें बचे चावलों से बनाएं यह स्वादिष्ट अप्पे की रेसिपी।
अप्पे में स्वाद का तड़का लगाने के लिए करें ये काम
बचे हुए चावल से मसाला अप्पे बनाने की रेसिपी Recipe Card
बचे हुए चावल से मसाला अप्पे कैसे बनाएं?
Ingredients
- 2 कप बचे हुए स्टीम्ड राइस
- 1/2 कप सूजी
- 1/2 टीस्पून नमक
- 1/2 कप पानी
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1/2 कटी शिमला मिर्च
- 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून तेल
- 1/2 टीस्पून राई
- 10 बारीक कटे करी पत्ते
- 2 बारी$क कटी हरी मिर्च
- 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
- 1/2 कप बारीक कटा धनिया
- 1 बारीक कटी गाजर
Step
- Step 1:
सबसे पहले रात का बचा हुआ चावल लें। अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और अपनी पसंद की सब्जियां मिला लें।
- Step 2:
अब इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और थोड़ा सा खट्टा दही या पानी डालकर एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें।
- Step 3:
ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा, ताकि अप्पे फूले-फूले और स्पंजी बनें।
- Step 4:
इसके बाद गैस पर अप्पे का सांचा गर्म होने के लिए रखें। अप्पे के हर सांचे में हल्का तेल या घी लगाएं, ताकि मिश्रण चिपके नहीं।
- Step 5:
अब चम्मच की मदद से तैयार किया गया घोल सावधानी से सांचों में डालें। इसके बाद बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर दो मिनट तक पकने दें।
- Step 6:
दो मिनट बाद ढक्कन हटाएं और एक छोटी चम्मच या तीली से सभी अप्पे को सावधानी से पलट दें। अब दूसरी ओर से भी लगभग दो मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- Step 7:
जब दोनों तरफ से अप्पे अच्छी तरह सिक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। पुदीने और धनिए की तीखी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म मसाला अप्पे का लुत्फ उठाएं।
रात के बचे हुए चावल से अगर आप मसाला अप्पे बना रही हैं, तो इसके लिए कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके इसके स्वाद को बढ़ा सकती हैं।
- बचे हुए चावल से अप्पे बनाचे समय इसमें कद्दूकस किया पनीर डालने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
- अप्पे के बैटर में राई और ताजे करी पत्तों को थोड़े से तेल में भूनकर मिलाएं।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर जरूर मिलाएं।
- अगर इसे बच्चों को दे रही हैं, तो हरी मिर्च का इस्तेमाल करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Hyderabadi Mirchi Salan Recipe: रोटी-पराठे का स्वाद हो जाएगा दोगुना, जब बनाएंगी लहसुन-कलौंजी मिर्ची सालन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Sakhi Digital, shutterstock
प्रस्तुति : गीतांजलि
फ्रेशमेन्यू, गुरुग्राम के हेड शेफ सतीश से बातचीत पर आधारित
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।