Wed Sep 23, 2026 | Updated 02:22 PM IST

उबले आलू से मिनटों में बनाएं रसीली और क्रिस्पी जलेबी, नोट करें रेसिपी

अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं, लेकिन मैदा से खास परहेज करती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको मैदा नहीं बल्कि उबले आलू से बनने वाली जलेबी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-09-23, 12:53 IST
image

Potato Jalebi Recipe: कुरकुरी जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। चाशनी में डूबी गरमागरम कुरकुरी जलेबी जब दही के साथ मिल जाए, तो मजा आ जाता है। ऐसे में सुबह नाश्ते में जब भी कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो हम बाजार से मंगवा लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग मैदा से बनी होने के कारण जलेबी नहीं खाते हैं। अगर आप भी मैदा वाली जलेबी खाने से परहेज करती हैं, तो उबले हुए आलू से बनने वाली जलेबी बना सकती हैं। नीचे दिए गए लेख में इसे बनाने की आसान रेसिपी पढ़ें-

उबले हुए आलू से जलेबी बनाने की रेसिपी Recipe Card

उबले हुए आलू से जलेबी कैसे बनाएं?

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • उबले हुए आलू-2 मध्यम आकार के
  • मैदा-आधा कप
  • कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा-2 बड़े चम्मच
  • दही- 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग सोडा-1 चुटकी
  • पानी- आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
  • चीनी-1 कप (चाशनी के लिए)
  • केसर के धागे या फूड कलर-थोड़ा सा (वैकल्पिक)
  • घी या तेल- जलेबी तलने के लिए (जरूरत के अनुसार)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर रखें। इसे तब तक उबालें जब तक चीनी घुल जाए और चाशनी हल्की चिपचिपी न बन जाए। इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर या केसर मिला सकती हैं।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक बाउल में अच्छी तरह मैश किए हुए उबले आलू लें। इसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर और दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गुठली न रहे। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इडली के घोल जैसा गाढ़ा बैटर तैयार करें।

  3. Step 3:

    तलने से ठीक पहले इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। इस बैटर को किसी सॉस की खाली बोतल या दूध की थैली में भर लें। नीचे से छोटा सा कोना काट लें। अब एक कड़ाही में घी या तेल को मीडियम टेंपरेचर पर गर्म करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। अब तली हुई गर्म जलेबियों को निकालकर तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डालें।

  5. Step 5:

    अब इन्हें 1-2 मिनट चाशनी में रखने के बाद बाहर निकाल लें। अब इसे गरमा-गरम सर्व करें। अगर कुरकुरी जलेबी के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो दही के साथ परोसें।

आलू की जलेबी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप पहली बार जलेबी घर पर बना रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। नीचे बताए गए प्वाइंट्स में समझें-

How To Make Jalebi Using Boiled Potato

  • आलू में बिल्कुल भी गांठें नहीं होनी चाहिए, वरना जलेबी बनाते समय पाइपिंग बैग या थैली में रुकावट आ सकती है।
  • जलेबी तलते समय तेल न तो बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा। मध्यम आंच रखने से जलेबी अंदर तक क्रिस्पी बनती है।
  • ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ज्यादा उबलती हुई या बहुत ठंडी न हो, हल्की गर्म चाशनी में जलेबी डालने से रस अंदर तक अच्छी तरह भरता है।

इसे भी पढ़ें- बिना कुकर के भी बनेगी स्‍वाद‍िष्‍ट दाल, अपनाएं आसान किचन हैक्स

उबले आलू से बनने वाली जलेबी को आप ऊपर बताए गए तरीके से आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। यह खाने में बेहद कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।