Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

न जलेगा, न फटेगा; बिना तंदूर के ऐसे बनाएं क्रिस्पी आलू कुलचा

अगर आपको कुलचे पसंद हैं लेकिन आपको लगता है कि बिना तंदूर इसे बनाना मुश्किल है, तो आप गलत हैं। आज के इस लेख में हम आपको क्रिस्पी आलू कुलचा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसमें तंदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2026-07-28, 10:03 IST
Restaurant style Aloo Kulcha at home

रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और फूला-फूला आलू कुलचा खाने का मन लगभग सभी का करता है। मगर जब इसे घर पर बनाने की बारी आती है, तो लोग पीछे हट जाते हैं। हम सभी को यह लगता है कि इसे बनाने के लिए तंदूर की जरूरत होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको घर पर आलू कुलचा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे आप आसानी से बिना किसी झंझट के तवे पर बना सकती हैं। तो फिर देर किस बात की फटाफट पढ़ें तरीका।

क्रिस्पी आलू कुलचा रेसिपी Recipe Card

क्रिस्पी आलू कुलचा बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • मैदा- 2 कप
  • दही- 3 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा (मीठा सोडा)- चौथाई छोटी चम्मच
  • चीनी- 1 छोटी चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल या पिघला हुआ मक्खन- 5 बड़े चम्मच
  • गुनगुना पानी-आटा गूंथने के लिए
  • उबले और मैश किए हुए आलू- 3-4 माध्यम आकार के
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर या चाट मसाला- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- चौथाई छोटी चम्मच
  • कलौंजी या सफेद तिल- 1-2 छोटे चम्मच

Step

  1. Step 1:

    कुलचा बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें दही और तेल डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।

  3. Step 3:

    अब गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए पूरी या परांठे जैसा नरम आटा गूंथें और 2-3 घंटे तक ढककर रख दें।

  4. Step 4:

    इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें मसालें मिलाएं।

  5. Step 5:

    सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्टफिंग की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद गूंथे हुए आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं।

  7. Step 7:

    फिर एक लोई को उठाकर हथेलियों से चपटा करें।

  8. Step 8:

    इसके बाद इसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें और आटे को चारों तरफ से बंद करें।

  9. Step 9:

    फिर इसके ऊपर थोड़ी सी कलौंजी और हरा धनिया डालकर हाथ से टैप-टैप करें।

  10. Step 10:

    अब कुलचे की उल्टी तरफ थोड़ा सा पानी लगाएं।

  11. Step 11:

    फिर तवे को गर्म करें और कुलचे के जिस तरफ पानी लगाया था, उस हिस्से को तवे पर चिपका दें।

  12. Step 12:

    गैस की फ्लेम को मीडियम करने के बाद इसे पकने दें।

  13. Step 13:

    कुलचे पर जब बुलबुले उठने लगे, तो तवे को उल्टा करके गैस की आंच पर घुमा-घुमाकर सेकें।

  14. Step 14:

    सुनहरी चित्तियां आने के बाद स्पैचुला से कुलचे को खुरचकर बाहर निकाल लें।

  15. Step 15:

    कुलचे पर मक्खन लगाकर छोले के साथ सर्व करें।

आलू कुलचा बनाने की आसान विधि

घर पर बिना तंदूर के रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और फूला-फूला आलू कुलचा बनाने के लिए मैदे के खमीरी आटे में चटपटी आलू की स्टफिंग भरकर सीधे तवे पर आसानी से सेंका जाता है। नीचे जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

aloo kulcha

कुलचे का आटा तैयार करें

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें दही और तेल डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
  • इसके बाद गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए पूरी या परांठे जैसा नरम आटा गूंथ लें। फिर आटे को ढककर किसी गर्म जगह पर 2 से 3 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें।

how to ready aloo kulcha dow

आलू की स्टफिंग तैयार करें

  • आटा गूंथने के बाद आलू की स्टाफिंग तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके लिए एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए मैश किए आलू लें।
  • अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर या चाट मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्टफिंग की समान आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

कुलचा बेलें और स्टफ करें

  • तैयार की गई स्टफिंग को किनारे रखें। फिर गूंथे हुए आटे को निकालकर हल्के हाथ से मसल लें। इसके बाद बराबर आकार की लोइयां बनाएं। सभी लोइंया बनने के लिए एक-एक लोई को उठाकर हथेलियों से चपटा करें और कटोरी का आकार दें।

how to make aloo kulcha

  • इसके बाद लोई के बीच में आलू की स्टफिंग की बॉल बनाकर रखें और फिर आटे को चारों तरफ से समेटते हुए बंद कर दें। अब इसे सूखे मैदे की मदद से हल्के हाथों से बेल लें।
  • ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला न करें, थोड़ा मोटा ही रखें। इसके बाद कुलचे के ऊपर थोड़ी सी कलौंजी या तिल और हरा धनिया छिड़क दें। फिर बेलन की मदद से हल्के हाथ से थोड़ा सा बेलें।

कुलचा सेंकने का तरीका

  • कुलचा बेलने के बाद इसकी उल्टी तरफ से थोड़ा सा पानी लगाएं। फिर एक लोहे या नॉन-स्टिक तवे को गैस पर गर्म करें। याद रखें कि तवे पर पहले घी या तेल नहीं लगाना है, तवा सूखा और तेज गर्म होना चाहिए।
  • इसके बाद जिस तरफ पानी लगाया था, उस तरफ से कुलचे को तवे पर चिपका दें। गैस की फ्लेम को मीडियम फ्लेम पर करके कुछ सेकेंड तक पकने दें। इसके बाद आप देखेंगी कि कुलचे पर बुलबुले उठने लगे हैं और वह ऊपर से फूल रहा है।

how to make aloo kulcha at home

  • अब तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच के ऊपर घुमाते हुए कुलचे को तब तक सेकें जब तक उसपर बढ़िया गोल्डन-ब्राउनी चित्तियां न आ जाएं। इसके बाद तवे को वापस सीधा करें और स्पैचुला की मदद से कुलचे को खुरच कर बाहर निकाल लें।

कुलचे पर बटर लगाकर सर्व करें 

गरमा-गरम आलू कुलचे के ऊपर दोनों तरफ से भरपूर मात्रा में मक्खन या घी लगाएं। इसे छोले, पनीर की सब्जी या अपनी मनपसंद चटनी और प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- बर्फी-पेड़ा सब लगेगा फीका! घर पर 30 मिनट में बनाएं उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई

अगर आपको आलू कुलचा बनाना मुश्किल काम लगता है, तो यहां बताई गई रेसिपी काम आ सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।