Cleaning Tips: फ्रिज पर लगे गंदे निशानों को ऐसे करें होममेड क्लीनर से साफ

घर के किसी भी हिस्से में लगी गंदगी को साफ करने के लिए आपको मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए आपको खर्च करना पड़ता और कई बार बावजूद इसके सामान साफ होने का नाम नहीं लेता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं फ्रिज को होममेड क्लीनर से साफ करने के कुछ आसान ट्रिक्स। आइए जानते हैं होममेड क्लीनर बनाने का तरीका।
गंदे फ्रिज को साफ करने का स्प्रे

- गंदे फ्रिज को साफ करने के आप घर में मौजूद एक चीज की मदद से क्लीनर बना सकते हैं। वो चीज है डिटर्जेंट। डिटर्जेंट में मौजूद एलिमेंट्स बहुत स्ट्रांग होते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से गंदे फ्रिज को साफ कर सकते हैं।
- आपको बस पानी को गुनगुना करना है और फिर उसमें 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालना है। अब इस लिक्विड में आधा चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला दें। फिर इसे स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज पर स्प्रे करें। लास्ट में फ्रिज को कपड़े से साफ करना ना भूलें।
इसे भी पढ़ेंः फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
फ्रिज पर लगे गंदे निशान कैसे हटाएं?
फ्रिज पर गंदे निशान लग जाने पर आप रसोई में मौजूद बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा का पाउडर डालें। अब जिद्दी दागों को आसानी से निकाल ने के लिए इस लिक्विड में आधे नींबू का रस मिला दें। इस लिक्विड से फ्रिज आसानी से चमक उठेगा।
फ्रिज को हमेशा साफ कैसे रखें?
फ्रिज को हमेशा साफ रखने का सही तरीका है कि आप रोजाना एक बार फ्रिज को गीले कपड़े से साफ करें। ऐसा करने से दाग साथ के साथ साफ हो जाएंगे और फ्रिज नया रहेगा।
फ्रिज पर जिद्दी दाग क्यों लगते हैं?

बता दें कि खाना पकाते वक्त या जाने अनजाने में हम अक्सर फ्रिज को गंदे हाथों से छू देते हैं। इस बात का हमें अंदाजा भी नहीं होता है। शुरुआत में ये दाग नजर नहीं आते, लेकिन एक समय के बाद गहरे हो जाते हैं। (कॉर्न को जल्दी उबालने के इंस्टेंट हैक्स)
इसे भी पढ़ेंः Refrigerator Cleaning: फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।