जब घर पर अजवाइन का पाउडर बना सकते हैं तो बाज़ार में क्यों खरीदना

भारतीय किचन में उपयोग होने वाले मसालों में से अजवाइन का पाउडर एक ऐसा मसाला है जिसे भोजन के साथ-साथ पेट की समस्या को दुरुस्त रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। खासकर, इसका इस्तेमाल ग्रेवी वाली सब्जी में भी किया जाता है। इसके अलावा अन्य कई रेसिपीज को तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, अजवाइन का पाउडर खरीदने के लिए हर बार बाजार जाना भी ठीक नहीं है। क्योंकि, आजकल बाजार में भी मिलावटी अजवाइन पाउडर मिलते हैं। ऐसे में बाजार से ना खरीदकर आप घर पर एकदम शुद्ध अजवाइन का पाउडर बना सकती हैं, तो आइए अजवाइन का पाउडर बनाने के बारे में जानते हैं।
अजवाइन पाउडर बनाने की रेसिपी

- अगर आप बाजार से भी अधिक शुद्ध अजवाइन का पाउडर बनाना चाहती हैं, तो आप एक नहीं बल्कि दो आसान रेसिपीज की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बाज़ार से 300-400 ग्राम अजवाइन को खरीदकर घर ला लीजिए।(ये 21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें)
- इसके बाद अजवाइन को एक से दो बार अच्छे से साफ कर लें और लगभग 1-2 घंटे के लिए धूप में रख दीजिए।
- अब आप एक कढ़ाही को गर्म करें। कढ़ाही गर्म होने के बाद इसमें अजवाइन को डालें और कुछ देर भूनने के बाद किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- इसके बाद भूने अजवाइन को मिक्सी में डालें और महीन होने तक अच्छे से पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:सूजी से कीड़ों को भगाने के लिए आजमाएं ये टिप्स एंड हैक्स
अजवाइन पाउडर बनाने की दूसरी रेसिपी

- अजवाइन पाउडर बनाने के लिए आप दूसरी रेसिपी की भी मदद ले सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अजवाइन को आप अच्छे से साफ करने के बाद कुछ घंटों के लिए धूप में रख दीजिए।
- इधर आप माइक्रोवेव को लगभग 200 डिग्री पर प्रीहीट करके ऑन कर दीजिए। इसके बाद अजवाइन को किसी बर्तन में रखकर माइक्रोवेव में डाल दीजिए।
- लगभग 5 मिनट बाद एक बार अच्छे से चलाकर फिर 2 मिनट के बाद माइक्रोवेव को बंद कर दीजिए।
- अब अजवाइन को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:खाने में फ्लेवर बढ़ाने के लिए पकाते समय करें इन 5 हैक्स का इस्तेमाल
अजवाइन पाउडर को स्टोर करने के तरीके

घर पर तैयार इस अजवाइन के पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए आप कांच से बने एयर टाइट जार या फिर कंटेनर में रखें। कई बार ढक्कन खुला छोड़ देने या फिर ढीला छोड़ देने की वजह से अजवाइन का पाउडर ख़राब हो सकता है। इसके अलावा खुले बर्तन में भी इस पाउडर को रखने से बचें। तैयार अजवाइन पाउडर को आप खाना बनाने के लेकर सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg.com,freepik.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।