Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

बिना AC-Cooler चलाए भी घर रहेगा ठंडा, गर्मी में राहत देने वाले ये 3 सस्ते देसी तरीके जरूर आजमाएं

Summer Cooling Hacks: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में बिना एसी या कूलर के बैठना मुश्किल हो जाता है। हर कोई चाहता है कि जब वह बाहर चिलचिलाती गर्मी या धूप से घर आए, तो ठंडी-ठंडी हवा मिले, लेकिन भारी-भरकम बिजली बिल के डर से लोग बहुत गर्मी लगने पर ही इसे चलाते हैं।
Updated:- 2026-04-04, 09:01 IST
image

Home Cooling Tips: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में बिना एसी या कूलर के बैठना मुश्किल हो जाता है। हर कोई चाहता है कि जब वह बाहर चिलचिलाती गर्मी या धूप से घर आए, तो ठंडी-ठंडी हवा मिले, लेकिन भारी-भरकम बिजली बिल के डर से लोग बहुत गर्मी लगने पर ही इसे चलाते हैं। जैसे ही कमरा ठंडा होता है वैसे ही एसी बंद कर देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आज भी बहुत सारे ऐसे मीडिल क्लास फैमिली हैं, जहां एसी का खर्च उठाना मुमकिन नहीं होता है। अगर आप के घर एसी नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप देसी नुस्खे को अपनाकर बिना मशीन के भी घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है।

खस की टट्टियां या गीले पर्दों का इस्तेमाल

how to keep house cool without AC

पुराने समय में जब कूलर और एसी नहीं होते थे, तब लोग खिड़कियों पर खस की चटाइयां लटकाते थे और उन पर पानी छिड़कते थे। अगर आपके घर के कमरे में खिड़की या दरवाजे से सीधी धूप आती है, तो यह तरीका अपना सकती हैं।

दोपहर के समय अपनी खिड़कियों पर हल्के रंग के सूती पर्दे लगाएं और उन पर स्प्रे बोतल से पानी छिड़क दें। जब बाहर की गर्म हवा इन गीले पर्दों से होकर अंदर आएगी, तो वह ठंडी हो जाएगी। यह बिना बिजली के आपके कमरे का तापमान 4-5 डिग्री तक कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से बचाएंगे खिड़कियों और दरवाजों के ये डिजाइंस, बिना कूलर-AC के ठंडा रहेगा घर

क्रॉस वेंटिलेशन और हवा का रखें ध्यान

गर्मी में घर के ठंडा न होने का सबसे बड़ा कारण घर के अंदर मौजूद हवा होती है। दिन के समय सूरज की सीधी रोशनी और गर्म हवा को रोकने के लिए खिड़की-दरवाजे बंद रखें। सूरज ढलते ही रात के समय घर की सभी खिड़कियां खोल दें, जिससे वेंटिलेशन अच्छे से हो सके।
अगर बहुत ज्यादा गर्मी है, तो घर के एक कोने में खिड़की के पास एग्जॉस्ट फैन चलाएं। रात भर घर को खुला छोड़ने से दीवारें और फर्श ठंडे हो जाते हैं।

छत पर चूना की करें पुताई

How-to-apply-lime-coating-on-ceiling-1745910601963

अगर आप घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहती हैं, तो सूरज छत को भट्टी की तरह गर्म कर देता है। इससे बचने के लिए छत पर वाइट वॉश कराएं। अपनी छत पर चूनेका घोल या बाजार में लगवाएं। सफेद रंग सूरज की किरणों को सोखने के बजाय वापस रिफलेक्ट करता है। इससे छत गर्म नहीं होती और नीचे के कमरों में गर्मी का अहसास बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा, शाम को छत पर पानी छिड़कने से भी रात की नींद सुकून भरी और ठंडी रहती है।

इसे भी पढ़ें- Summer Cooling Tips: चिलचिलाती गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा देगा आपका पंखा, बस अपनाएं ये देसी जुगाड़

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock,freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।