मिलावटी खोया खाने से बचना है? इन 4 ट्रिक्स से 10 सेकेंड में पहचानें असली और नकली

Tips To Check Khoya Real Or Fake: त्योहारों का सीजन चल रहा है और भारत में हर खुशी के मौके पर मावे की मिठाई बनाई जाती है, लेकिन त्योहार आते ही बाजार में नकली खोए(मावे) की भरमार हो जाती है। अक्सर लोगों मन में डर रहता है कि कहीं हम महंगे दाम में मिलावटी खोया तो नहीं ले आए? आंखों से देखने से असली और नकली का फर्क पता नहीं चलता है। इसी परेशानी को देखते हुए FSSAI ने घर पर ही मिलावट चेक करने के कुछ शानदार तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं यहां।
मेवा असली है या नकली जानें चेक करने का तरीका
त्योहार में मावे की मिलावट को चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप को आप फॉलों कर सकती हैं।
1. आयोडीन टेस्ट से पकड़ें स्टार्च की मिलावट
FSSAI के DART टेस्ट के अनुसार, खोया में सबसे ज्यादा स्टार्च पाया जाता है। इसका टेस्ट करने के लिए थोड़ा सा मावा लेकर पानी में उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें और इसमें आयोडीन की 2-3 बूंद डालें। FSSAI का कहना है, अगर मावे का रंग नीला हो जाता है, तो यह स्टार्च की मौजूदगी को दिखाता है।
image credit-Pinterest (aromatic essence)
2. खुशबू से चलेंगा असली का पता
मावा असली है या नकली इसे सूंघ कर भी पता लग जाता है। शुद्ध खोये से हमेशा हल्की-मीठी दूधिया महक आती है और वहीं अगर मावे में से खट्टी, कड़वी या बासी बदबू आ रही है, तो उसे तुरंत वहीं छोड़ दें। FSSAI ने भी कहा है कि सामान्य खुशबू होने का मतलब यह नहीं है कि मावा पूरी तरह शुद्ध है।
3. रंग और बनावट देखना है जरूरी
केवल रंग देखकर मावे की असलियत को न पहचानें। मावे का रंग उसकी किस्म पर निर्भर करता है, वो हल्का सफेद भी हो सकता है और पीला भी। आपको देखना ये है कि कहीं उस पर फफूंद, काले-पीले धब्बे या गंदगी तो नहीं है। अगर खोया ज्यादा चिपचिपा है या उसके टुकड़े हो रहे हैं, तो समझिए कुछ दिक्कत है।
image credit-Pinterest (masala korb)
4. जीभ के स्वाद पर बिल्कुल भरोसा न करें
बहुत से लोग थोड़ा सा चख कर असली-नकली की पहचान कर लेते हैं, जो कि गलत तरीका है। स्वाद से हर मिलावट के बारे में पता नहीं चलता। अगर देखने या सूंघने में ही मावा खराब लग रहा है, तो उसे बिल्कुल भी न चखें।
यह भी पढ़ें- मावा-रसमलाई का स्वाद भी लगेगा फीका, जब चखेंगी चावल की बर्फी; नोट करें रेसिपी
शक होने पर कहां करें शिकायत?
घर के ये टेस्ट सिर्फ शुरुआती संकेत देते हैं। FSSAI के अनुसार, "मावे में सभी तरह की मिलावट की पुष्टि इन तरीकों से नहीं हो सकती। अगर आपको मावे की शुद्धता पर शक है, तो खाद्य सुरक्षा विभाग या मान्यता प्राप्त खाद्य जांच प्रयोगशाला से संपर्क करें।” आप 1800-11-2100 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
image credit-Pinterest (foodviva)
मावा खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
मावा खरीदते वक्त हमेशा इन बातों का ध्यान दें, वरना घर जाकर पछताना पड़ सकता है।
- हमेशा भरोसेमंद और जानी-पहचानी दुकान से ही मावा खरीदें।
- मावे को हमेशा फ्रिज में 4 डिग्री से कम तापमान पर स्टोर करें।
- त्योहार पर मिठाइयां बनाते समय स्वाद के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- घर की बनाई जाने वाले मिठाई में डालने के लिए असली मावा की ऐसे करें पहचान
ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रख आप मावे में असली और नकली का फर्क जान सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-ai
- क्या आयोडीन टेस्ट से सारी मिलावट का पता चल जाता है?
- नहीं, आयोडीन टेस्ट से सिर्फ मावे में मिले हुए स्टार्च या मैदा का ही पता चलता है, केमिकल या सिंथेटिक दूध का नहीं।
- असली मावे की पहचान क्या है?
- असली मावा दानेदार, हल्की दूधिया खुशबू वाला और छूने पर मुलायम होता है, उसमें खटास या बदबू नहीं आती।
- मिलावटी मावा खाने से क्या नुकसान होता है?
- मिलावटी मावा खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और लंबे समय में लीवर-किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।