एक कटोरी सर्फ से किचन की गंदी बदबू से पाएं छुटकारा

मानसून&nbsp; में किचन से स्मैल आना स्वाभाविक है। लोग इसे दूर करने के लिए कई तरह के फ्रेशनर और होम मेड सॉल्युशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये कई बार कारगर नहीं होते हैं ऐसे में इन दो फ्रेसनर को आजमाएं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-03, 19:28 IST
homemade air freshener without essential oils

बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में किचन की पूरी तरह से सफाई करने के बावजूद भी नमी, सिपेज, पानी, कूड़े और दूसरे गंदगी की बदबू आती है। किचन में बदबू न आए इसलिए लोग कई तरह के महंगे रूम फ्रेशनर या घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, ऐसे में यदि आप भी बारिश के दिनों में किचन से आने वाले इन मस्टी और सीलन की बदबू से परेशान हैं, तो हम आपके लिए जबरदस्त homemade air freshener लाए हैं, इसकी मदद से आपके किचन की बदबू तो दूर होगी ही साथ ही, कीड़े-मकोड़े भी नहीं आएंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में।

आप सभी के घरों में फैब्रिक सॉफ्टनर तो होगा ही इसकी मदद से आज हम आपको रूम या किचन फ्रेशनर बनाना सिखाएंगे। ये बनने में भी बहुत आसान है और बेहद कारगर भी।

फ्रेशनर बनाने के लिए सामग्री

air freshener recipe

  • एक कटोरी डिटर्जेंट
  • एक से दो ढक्कन फैब्रिक सॉफ्टनर
  • एक डिस्पोजेबल ढक्कन वाला डिब्बा

फ्रेशनर बनाने की विधि

  • पहले डिस्पोजेबल डिब्बे के ढक्कन में छोटे छोटे छेद करें, फिर उसमें एक कटोरी डिटर्जेंट पाउडर या सर्फ डालें।
  • अब सर्फ में फैब्रिक सॉफ्टनर डालकर मिक्स करें।
  • अब इसे मिक्स करने के बाद 5-7 लौंग घुसा दें।
  • ढक्कन को बंद करके किचन में रखें।
  • आप इसे छोटे छोटे सॉस और चटनी वाले डिस्पोजल बॉक्स में रखकर किचन के अलावा रूम, बाथरूम और घर के दूसरे जगहों पर रखें।
  • यह बहुत काम की चीज है, असर कम होने के बाद इसे फिर से बनाकर यूज करें।

इसे भी पढ़ें: साफ करने के बाद भी किचन से आती है बदबू तो करें ये काम  

फ्रेशनर बनाने की दूसरी विधि

homemade air freshener making recipes

नमक से फ्रेशनर बनाने के लिए सामग्री

नमक से बनाएं फ्रेशनर

  • यदि आप सर्फ से फ्रेशनर नहीं बनाना चाहती हैं, तो नमक (नमक का उपाय) से भी खुशबूदार फ्रेशनर बना सकती हैं।
  • फ्रेशनर बनाने के लिए छोटे-छोटे डिस्पोजल बॉक्स लें।
  • अब एक बाउल में नमक लें और उसमें 2 ढक्कन अल्कोहल मिलाएं।
  • 2 ढक्कन फैब्रिक सॉफ्टनर मिलाकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसे अलग-अलग डिस्पोजेबल बॉक्स में डालकर रखें।
  • सभी में 3-4 लौंग डालें और ढक्कन में छेद कर ढक्कन बंद करें।
  • अब इसे किचन के सिंक, नाली और अलग-अलग कोने में रखें।

 इसे भी पढ़ें: फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए करें ये आसान उपाय

इन दो तरीकों से आप अपने किचन, बाथरूम और घर के लिए फ्रेशनर बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:  Freepik, shutterstocks  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।