अचार के लिए अब धूप में आम सुखाने की जरूरत नहीं, बस अपनाएं एयर फ्रायर वाला यह आसान तरीका

आम का अचार बनाने के लिए इन्हें सुखाने में कई दिनों का समय लग जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप मिनटों में कटे हुए आम को सुखा सकती हैं? इसके लिए आपको केवल एयर फ्रायर की जरूरत पड़ेगी। चलिए नीचे लेख में जानें तरीका।
Updated:- 2026-05-14, 15:31 IST
mango pickle air fryer recipe

How To Dry Mangoes For Pickle Without Sunlight: गर्मियों का मौसम आते ही हर भारतीय घर में आम का अचार डालने की तैयारी शुरू हो जाती है। अचार बनाने की पुरानी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा समय आम के टुकड़ों को धूप में सुखाने में लगता है। अक्सर शहरों में धूप की कमी या धूल-मिट्टी की वजह से आम को बाहर खुले में सुखाना थोड़ा मुश्किल भरा काम बन जाता है। अगर आम की नमी पूरी तरह न निकले, तो अचार जल्दी खराब होने का डर रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना धूप के भी आम को सुखा सकती हैं। इसकी खास बात यह भी है कि इसके लिए घंटों धूप की जरूरत नहीं है।

आप रसोई में रखे एयर फ्रायर की मदद से कुछ ही मिनटों में आम को सुखा सकती हैं। नीचे लेख में जानें आम सुखाने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल कैसे करें?

आम सुखाने के लिए एयर फ्रायर का उपयोग कैसे करें?

how to dry mangoes in air dryer

  • सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर इसका पानी सुखा लें।
  • अब इन्हें अपनी पसंद के अनुसार छोटे या मध्यम टुकड़ों में काट लें।
  • पारंपरिक तरीके की तरह ही, कटे हुए आमों में नमक और हल्दी मिलाकर 4-5 घंटे के लिए रख दें।
  • इससे आम अपना अतिरिक्त पानी छोड़ देगा।
  • जब आम पानी छोड़ दे, तो उन्हें एक छलनी में डालकर सारा पानी निकाल दें।
  • अब एयर फ्रायर की बास्केट को थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस करें।
  • आम के टुकड़ों को बास्केट में इस तरह फैलाएं कि वे एक-दूसरे के ऊपर बहुत ज्यादा न चढ़ें।
  • यही सबसे जरूरी स्टेप है। हमें आम को पकाना नहीं है, सिर्फ उसकी नमी सुखाना है।
  • एयर फ्रायर का तापमान सबसे कम लगभग 80°C से 100°C पर सेट करें।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए चलाएं। बीच में एक बार बास्केट निकालकर आम के टुकड़ों को हिला दें।
  • 15 मिनट बाद देखें कि क्या आम के टुकड़ों की ऊपरी सतह सूखी और थोड़ी सिकुड़ी हुई लग रही है।
  • अगर उनमें अभी भी गीलापन महसूस हो, तो 5 मिनट के लिए और चलाएं।
  • आम ज्यादा सख्त या काले न पड़ें। जैसे ही नमी खत्म हो जाए, इन्हें बाहर निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • जब एयर फ्रायर से निकले आम के टुकड़े ठंडे हो जाएं, तब आप इसमें अपना तैयार किया हुआ अचार का मसाला और सरसों का तेल मिला सकते हैं।
  • एयर फ्रायर में सुखाए गए आमों की नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है, जिससे अचार के खराब होने का डर नहीं रहता है।

इसे भी पढ़ें- घंटों का काम मिनटों में! 10 किलो अमिया काटने का ये देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- 'पहले क्यों नहीं बताया?'

एयर फ्रायर में आम सुखाने के फायदे

  • जहां धूप में 1 से 2 दिन लगते हैं, वहीं एयर फ्रायर में यह काम 20 मिनट में हो जाता है।
  • बाहर सुखाने पर लगने वाली धूल-मिट्टी और कीड़ों का डर एयर फ्रायर मे नहीं रहता ।
  • अब आप रात में या बारिश के मौसम में भी अचार डाल सकते हैं, क्योंकि आप धूप पर निर्भर नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें-Hing Aam Achar: इस बार आम का बनाएं हींग वाला अचार, देखें बनाने और स्टोर करने का तरीका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।