साधारण पानी में धोने के बजाए इस तरह से करें स्ट्रॉबेरी की सफाई

स्ट्रॉबेरी खाना किसे पसंद नहीं बच्चों से लेकर बड़े हर कोई स्ट्रॉबेरी खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम से लेकर स्मूदी और ड्रिंक तक, कई सारी रेसिपीज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी बहुत हैं। जनवरी-फरवरी के महीने में मार्केट में बहुत आसानी से और अच्छी मात्रा में स्ट्रॉबेरी मिल जाती है। सस्ते और अच्छे दाम और क्वालिटी में स्ट्रॉबेरी मिलने के कारण लोग भी इसे खरीदना पसंद करते हैं।
स्ट्रॉबेरी खाना तो पसंद है, लेकिन क्या आप इसे ठीक से साफ करके खाते हैं? बता दें कि स्ट्रॉबेरी की अच्छी फसल, उपज, ग्रोथ और कीड़ों से बचाने के लिए किसान उसमें कई तरह के केमिकल फर्टिलाइजर और खाद का उपयोग करते हैं, ताकि समय से स्ट्रॉबेरी आ जाए। बहुत से लोग इसे साधारण पानी से धोकर खा लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसे साधारण पानी में धोने के बजाए डीप क्लीनिंग की आवश्यकता होती है, नहीं तो स्ट्रॉबेरी के सरफेस में मौजूद कैमिकल आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी को क्लीन करने के टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर ही रखें चीजों की मदद से स्ट्रॉबेरी की सफाई कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए सामग्री
- विनेगर
- बेकिंग सोडा
- गर्म पानी
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें स्ट्रॉबेरी, तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे
कैसे करें स्ट्रॉबेरी की सफाई
- स्ट्रॉबेरी की सफाई के लिए एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप वीनेगर डालकर मिक्स करें।
- बेकिंग सोडा और विनेगर का घोल तैयार कर उसमें स्ट्रॉबेरी डालें अच्छे से स्ट्रॉबेरी को डुबोकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- बेकिंग सोडा और सिरका की मदद से स्ट्रॉबेरी के सरफेस से मेटल आयन को दूर करती है।
- 15-20 मिनट में आप देख सकते हैं कि पानी का रंग बदल जाएगा और गंदगी पानी में पूरी तरह से मिल जाएगी।
- थोड़ी देर बाद स्ट्रॉबेरी के ऊपरी भाग को अच्छे से रगड़ लें और दूसरे बाउल में रखें।
- अब स्ट्रॉबेरी को साफ पानी से धोकर सूती के कपड़ेसे पोंछ कर खाने के लिए सर्व करें।
- यह तो स्ट्रॉबेरी की सफाई की बात आप इसी तरह से बैरीज, अंगूर और चैरीज को भी डीप क्लीन कर सकते हैं
- नोट- स्ट्रॉबेरी की सफाई के लिए पानी गुनगुना रखें, ज्यादा गर्म पानी स्ट्रॉबेरी के स्वाद को बिगाड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: फ्रेश स्ट्रॉबेरी खरीदने के अमेजिंग हैक्स आपके आएंगे बहुत काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।