Rice Strainer में जमे चिपचिपे मांड को साफ करने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

दीपावली का त्यौहार आने वाला है, त्यौहार आते ही घरों में साफ-सफाई और कामकाज बढ़ जाते हैं। दीपावली के त्यौहार में घर से लेकर किचन तक, हर छोटी बड़ी चीज की साफ-सफाई की जाती है। बर्तनों की साफ सफाई तो वैसे हर हमेशा होते रहती है, लेकिन हमारे रसोई में कुछ बर्तन ऐसे होते हैं, जिसकी सफाई यदि ठीक से न की जाए तो गंदगी तो जमती ही है, साथ ही सेहत और हाइजीन के नजरिए से भी ठीक नहीं है।
बर्तनों की बात हो रही है तो बताते चलें कि हमारे किचन में Rice Strainer या चावल छलनी भी होता है, जिससे हम चावल के मांड को छानने के लिए यूज करते हैं। बता दें कि चावल का मांड बेहद गाढ़ा होता है और चावल छानते वक्त यह छलनी के बेस और निचले भाग में जम जाता है। ऐसे में रोजाना इसकी सफाई अच्छे से न की जाए तो बाद में आसानी से साफ नहीं होते हैं। इसलिए आज के इस लेख में आज हम आपको चावल छलनी को साफ कैसे करना है इसके बारे में बताएंगे।
Rice Strainer कैसे साफ करें

- Rice Strainer साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन (तांबे के बर्तन की सफाई) में पानी उबलने के लिए रखें।
- पानी जब उबल जाए तो उसमें Rice Strainer को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Rice Strainer को गर्म पानी में रखने से जमे हुए मांड और गंदगी जल्दी साफ होगी।
- 15-20 मिनट बाद राइस स्ट्रेनर को पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
- Strainer जब ठंडा हो जाए तो स्क्रबर में डिश वॉश जेल लगाकर Rice Strainer को रगड़कर साफ कर लें।
- Strainer को स्क्रबर से रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें।
- ये तरीका साधारण Rice Strainer के लिए है बता दें कि छलनी वाली भी Rice Strainer आती है, इसे साधारण साफ करने से इसके बीच में गंदगी फंसे रह जाते हैं।
- जाली वाले Rice Strainer से गंदगी साफ करने के लिए कपड़ा धोने का ब्रश या टूथब्रश (टूथब्रश Reuse Ideas) का इस्तेमाल करें।
- जाली वाले Rice Strainer को साफ करने के लिए पहले स्क्रबर में डिशवॉश जेल लगाएं फिर उसे टूथब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
- टूथब्रश से फंसे हुए गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: कांसे के बर्तनों को साफ करने का ये तरीका आप जरूर जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।