नॉन स्टिक पैन को रगड़ने पर आ जाते हैं स्क्रैच? जान लीजिए महंगे बर्तन को धोने की आसान ट्रिक्स

How To Clean Non Stick Pans Without Scratching: क्या आपके नॉन स्टिक पैन में भी धोते हुए, स्क्रैच आ जाते है? इस तरह के बर्तनों में खाना बनाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानें, नॉन स्टिक पैन को बिना स्क्रैच के कैसे साफ करें? 
Updated:- 2025-05-29, 12:47 IST
How To Clean Non Stick Pans Without Scratching

How To Remove Scratches From Non Stick Utensils: मॉडर्न किचन में नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इनका इस्तेमाल दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, नॉन स्टिक बर्तनों में कम तेल में भी अच्छा खाना बनाया जा सकता है। इसमें खाना चिपकता भी नहीं है। नॉनस्टिक पैन में खाना बनाने से उसके चिपकने और जलने का टेंशन नहीं रहता। हालांकि, इनके साथ एक समस्या है कि एक बार अगर इनमें स्‍क्रैच पड़ गया, तो इनकी क्वालिटी ही पूरी तरह से खराब हो जाती है। 2022 में साइंस डायरेक्ट में पब्लिश एक स्टडी की मानें, तो अगर किसी नॉन स्टिक बर्तन में 5 सेंटीमीटर का स्क्रैच लग जाता है, तो उससे 23 लाख माइक्रोप्लास्टिक रिलीज हो सकते हैं। अगर ये भोजन के जरिए पेट में चले जाएं, तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।  

नॉन स्टिक बर्तनों का ख्याल आम बर्तनों के मुकाबले ज्यादा रखना पड़ता है। अगर इनका सही से रखरखाव ना किया जाए, तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं। कई बार तो धोते हुए, नॉन स्टिक बर्तनों में स्‍क्रैच भी पड़ जाते हैं। ऐसे में आपको नॉन स्टिक बर्तकनों को धोने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानें, नॉन स्टिक बर्तनों को धोने का सही तरीका क्या है? नॉन स्टिक बर्तनों को स्क्रैच से कैसे बचाएं?

यह भी देखें- नॉन स्टिक पैन में कभी नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

इस गलती को कहें ना

Say no to this mistake

अक्सर लोग नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाते हुए स्टील के चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। इससे नॉन स्टिक की लेयर पर स्क्रैच आता है। ऐसे में आपको नॉन-स्टिक बर्तन में खाना बनाते हुए, मेटल के चम्मच या कड़छी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह के बर्तन में हमेशा लकड़ी, प्लास्टिक या सिलिकॉन के चम्मच का ही इस्तेमाल करें। 

नॉन स्टिक पैन जलने पर कैसे साफ करें?

How to clean a burnt non-stick pan

अगर आपका नॉन स्टिक पैन या कोई अन्य नॉन स्टिक बर्तन जल जाता है, तो उसे आपको लोहे के जूने से घिसने की जरूरत नहीं है। नॉन स्टिक के जले बर्तनों को आप आसान ट्रिक्स से साफ कर सकते हैं। जैसे-

गर्म पानी और डिशवॉश: अगर नॉन स्टिक बर्तन जल गया है, तो उसमें पानी गरम करें। इसके बाद, उसमें लिक्विड डिशवॉश डालें। इसे 5 मिनट उबालें। बाद में इसे ठंडा होने दें। इस तरह से जला हुआ बर्तन बिना घिसे ही साफ हो जाएगा।

नमक से साफ करें: नॉन स्टिक पैन को साफ करने के लिए 5 चम्मच नमक और आधा कप पानी का एक घोल बनाएं। इसे पैन में डालकर 10 मिनट छोड़ें। बाद में इसे स्पंज से साफ करें। इससे सारी गंदगी बिना किसी स्क्रैच के साफ हो जाएगी। 

यह भी देखें- नॉन-स्टिक पैन में नहीं चिपकेगा खाना, जानें ध्यान रखने योग्य तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।