herzindagi
How do you clean a greasy switch board

किचन के स्विच बोर्ड पर जम गई है जिद्दी ग्रीस, इन आसान नुस्खों से करें 10 मिनट में साफ

How do you clean a greasy switch board: तेल की चिकनाई की वजह से स्विच बोर्ड पर भी गंदगी जमने लगती है। बोर्ड पर जमी गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल और रिस्की होता है। किचन के स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को साफ करने के लिए आप घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं। आइए जानें स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को कैसे साफ करें? 
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 13:00 IST

How do you clean a greasy switch board: किचन में खाना बनाने की वजह से हर हिस्से में तेल की चिकनाई जमने लगती है। अक्सर दीवारों और टाइल्स के पास ये चिकनाई सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा तेल की चिकनाई की वजह से स्विच बोर्ड पर भी गंदगी जमने लगती है। बोर्ड पर जमी गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल और रिस्की होता है।

इसे साफ करने के लिए कई बार लोग महंगे क्लीनिंग लिक्विड खरीदते हैं, लेकिन अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। किचन के स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को साफ करने के लिए आप घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं। आइए जानें स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को कैसे साफ करें?

नींबू और गरम पानी स्प्रे

Lemon and Hot Water Spray

सामग्री

  1. गरम पानी 
  2. नींबू का रस
  3. बेकिंग सोडा

नींबू DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?

  1. इसके लिए सबसे पहले हल्का का गरम पानी सावधानी के साथ बोर्ड पर स्प्रे करें। इसके बाद इसे 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। 
  2. अब एक स्प्रे बॉटल में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला लें। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला लें। 
  3. इस लिक्विड को बोर्ड पर स्प्रे करें। ध्यान रहे बिजली का कनेक्शन कट कर लें। अब इसे एक कॉटन के कपड़े से रगड़ें। 
  4. इसके बाद इस पर फिर से गरम पानी स्प्रे करके इसे सूती कपड़े से क्लिन करें। 

यह भी देखें- How To Clean Switch Board: गंदे और काले स्विच बोर्ड को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

बेकिंग सोडा और गरम पानी

baking soda and hot water

सामग्री

  1. गरम पानी
  2. बेकिंग सोडा
  3. विनेगर

बेकिंग सोडा DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?

  1. इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा और गरम पानी का घोल बनाएं। इसका गाढ़ा सा घोल तैयार करें। 
  2. इस पेस्ट को किचन के स्विच बोर्ड पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  3. अब एक स्पंज को गरम पानी में भिगोकर उसकी मदद से बोर्ड को क्लिन करें। 5 मिनट तक इसे अच्छे से रगड़ें। 
  4. लास्ट में हल्के गीले सूती के कपड़े की मदद से इसे रगड़ें। आपका बोर्ड पूरी से साफ हो जाएगा। 

यह विडियो भी देखें

डिश सोप और नींबू

Dish Soap and Lemon

सामग्री

  1. डिश सोप 
  2. गरम पानी
  3. नींबू का रस

डिश सोप DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?

  1. बोर्ड क्लीन करने के लिए आप घर में पड़े डिश सोप की मदद से भी क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में डिश सोप लें।
  2. इसमें गरम पानी मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें। 
  3. इस घोल को बोर्ड पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे स्पंच से रगड़कर साफ कर लें। 

यह भी देखें- गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को 5 मिनट में साफ करता है ये घरेलू नुस्खा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: shutterstock/her zindagi



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।