Historical Gates In Delhi: क्या आपको पता है दिल्ली में कितने गेट्स हैं? इनके बारे में ये फैक्ट्स शायद आप ना जानते हों

How Many Historical Gates In Delhi: दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली में जब घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले इंडिया गेट ही पहुंचते हैं। गूगल पर जब दिल्ली सर्च करते हैं, तो तस्वीर के रूप में सबसे पहले इंडिया गेट ही दिखाई देता है।
दिल्ली के सेंटर में स्थित इंडिया गेट के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या इंडिया गेट के अलावा, दिल्ली में स्थित अन्य गेट्स के बारे में जानते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्थित कुछ ऐसे ऐतिहासिक गेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी बहुत कम जानते होंगे। यहां आप घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
दिल्ली के कितने गेट्स हैं? (Famous Gates In Delhi)
अगर आप यह सोच रहे हैं कि दिल्ली में सिर्फ इंडिया गेट ही है, तो आपको बता दें कि दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, अजमेरी गेट, लाहौरी गेट, काबुली गेट, तुर्कमान गेट और मोरी गेट जैसे गेट्स मौजूद हैं।
दिल्ली में स्थित इन गेट्स का इतिहास और आर्किटेक्चर पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। कुछ गेट्स का इतिहास मुगल काल से है, तो कुछ का इतिहास ब्रिटिश काल से भी है। आइए कुछ गेट्स के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: Jammu And Kashmir Famous Park: ये हैं जम्मू कश्मीर के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क्स, वाइल्ड लाइफ का उठाएं बेहतरीन मजा
दिल्ली गेट (Delhi Gate)

दिल्ली के दरियागंज में स्थित दिल्ली गेट के ऐतिहासिक गेट है। इस गेट के बारे में कई इतिहास प्रचलित है। कुछ लोगों का मानना है कि इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1638 में करवाया था। अपने शासन काल में शाहजहां करीब 14 दरवाजों का निर्माण करवाया था। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। कहा जाता है कि इस गेट का निर्माण शहर की घेराबंदी के लिए किया गया था।
लाहौरी गेट (Lahori Gate)

लाहौरी गेट दिल्ली का एक फेमस है, जो लाल किले का दरवाजा है। कहा जाता है कि इस गेट का नाम लाहौरी इसलिए रखा, क्योंकि यह गेट लाहौर (अब पाकिस्तान में है) की दिशा में खुलता था। कहा जाता है कि उस समय लाहौरी गेट दिल्ली और पाकिस्तान के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग हुआ करता था।
अजमेरी गेट (Ajmeri Gate)
अजमेरी गेट को मुगल बादशाह शाहजहां ने साल 1644-1664 के बीच बनवाया था। यह गेट उस समय दिल्ली के प्रसिद्ध शाहजहानाबाद शहर का हिस्सा था, आज हम और आप पुरानी दिल्ली के नाम से जानते हैं।
अजमेरी गेट के बारे में यह कहा जाता है कि इसका नाम अजमेरी गेट इसलिए पड़ा, क्योंकि यह अजमेर की तरफ खुलता और अजमेर उस समय मुगलों के लिए एक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र था।
कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate)

कश्मीरी गेट दिल्ली का सबसे फेमस गेट है, जो पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक दीवार का एक दरवाजा है। इसका निर्माण साल 1835 में किया गया था। कहा जाता है कि इसका नाम कश्मीरी गेट इसलिए पड़ा, क्योंकि यह कश्मीर जाने वाली सड़क की शुरुआत में था। आज कश्मीरी गेट का इलाका दिल्ली का व्यापारिक और फैशन का हब माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में रत्नागिरी के आसपास की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
इन गेट्स को भी एक्सप्लोर करें
दिल्ली में अन्य ऐसे कई गेट्स मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- काबुली गेट और तुर्कमान गेट के अलावा आप मोरी गेट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन गेट्स का भी इतिहास मुगल और ब्रिटिश काल से जोड़कर देखा जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।