Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

ऐसा कपल जो अपने घर को साथ लिए घूमता है दुनिया

आपने बहुत सारे कपल को घूमते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे कपल को घूमते हुए देखा है जो अपना घर साथ लिए पूरी दुनिया घूमने के लिए निकल पड़ते हैं।
Updated:- 2018-03-08, 13:17 IST
home on wheels

आपने बहुत सारे कपल को घूमते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे कपल को घूमते हुए देखा है जो अपना घर साथ लिए पूरी दुनिया घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। 

घूमना किसे पसंद नहीं होता लेकिन घूमते हुए हर कोई अपने घर को मिस करने लगता है, शायद इसलिए 3 से 4 दिनों की ट्रिप के बाद जब हम घर वापस लौटते हैं तो लंबी गहरी सांस लेते हैं और यही कहते हैं कि ‘घर से अच्छा कुछ और नहीं’। लेकिन एक ऐसा कपल है जिसे यह कभी भी महसूस ही नहीं होता है। अगर आप भी किसी ट्रिप पर होमसिक महसूस करती हैं तो अमेरिका के इस कपल से प्रेरणा ले सकती हैं। 

क्या आप जानना चाहेंगी कि वो कपल कौन है जो सालों तक अपने घर से दूर रहने के बाद भी अपने घर को मिस नहीं करता है। इसका जबाव यही है कि यह कपल अपने घर को साथ लिए पूरी दुनिया की सैर करता है। 

home on wheels couple travel

Image Courtesy: @tiny_house_expedition/Instagram

ये है वो कपल जो घर को साथ लिए करता है दुनिया की सैर 

चलिए मिलते हैं उस कपल से जो अपने घर को साथ लिए करता है दुनिया भर में सैर। एलेक्सिस और क्रिश्चियन यह है वो कपल जो अपने घर को छोड़े बिना दुनिया की सैर नहीं करता है। 

अब सवाल यह है कि यह कपल पूरे घर को साथ लिए दुनिया कैसे घूम पाता है। दरअसल, एलेक्सिस और क्रिश्चियन पार्सन्स ने चक्कों पर ही अपना छोटा सा आशियाना बना लिया है ताकि वो घूमते रहने के अपने सपने को भी पूरा कर सकें और उन्हें घर की याद भी ना सताए। 

Read more: अगर गोवा है आपकी हनीमून डेस्टिनेशन तो जरूर पढ़े इस कपल का personal experience

यहां आपको बता दें कि यह कपल अपने घर के साथ लगातार दो सालों से घूम रहा है। 

home on wheels inside

ये हैं इस घर की खासियत 

एलेक्सिस और क्रिश्चियन पार्सन्स ने चक्कों पर जो घर बनाया है वो 130 स्क्वैयर फीट है और उन्हें यह घर बनाने में लगभग 9 महीने लगे हैं। इस घर की खासियत यह है कि इसे तेज हवाओं, बर्फबारी और तूफान का कोई असर नहीं होता है। इस घर को बनाने के बाद लगभग दो साल से ये जोड़ा लगभग पूरा अमेरिका घूम चुका है। 

Read more: पार्टनर के साथ नहीं बन पा रहा ट्रिप तो अजमाएं ये 7 टिप्स

home on wheels inside

Image Courtesy: @tiny_house_expedition/Instagram

इस कपल का कहना है कि इतनी छोटी जगह पर रहते हुए वो कई चीजें सीख रहे हैं जैसे कम से कम में संतोष, आपस में तालमेल। 

सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो के साथ यह छोटा सा घर वायरल हो रहा है। 

home on wheels inside

यह बात सच है कि समंदर, पहाड़, रेत, बर्फीली वादियां सबको भाती हैं लेकिन कुछ टाइम के बाद घर लौटने का मन करने लगता है। घर जैसी सुविधाएं चाहे जितने पैसे खर्च कर लें बाहर नहीं मिल सकतीं। यही कारण है कि घुमक्कड़ से घुमक्कड़ इंसान भी एक वक्त के बाद घर लौटना चाहता है। इस अमेरिकन दंपति ने घूमते हुए ही घर जैसा महसूस करने का नया तरीका ईजाद किया और उन्होंने चक्कों पर ही अपना छोटा सा घर बना लिया। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।