Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

क्या सच में भारत के इस फोर्ट में आज भी छुपा है अरबों का खजाना?

राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात से लेकर हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसे कई प्राचीन और प्रसिद्ध फोर्ट्स मौजूद हैं, जो आज भी पर्यटकों के लिए रहस्यमयी बने हुए हैं।  
Updated:- 2023-11-16, 13:33 IST
history of sujanpur tira fort and story hp

भारत के कुछ राज्यों को प्राचीन और फेमस फोर्ट्स का घर बोला जाए तो कोई गलत बात नहीं है। राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जहां हर शहर में एक से एक विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और महल मौजूद हैं। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली या फिर हिमाचल प्रदेश में भी कई प्राचीन और फेमस फोर्ट्स मौजूद हैं।

सुजानपुर टीरा फोर्ट भी भारत का एक ऐसा फोर्ट है, जिसे काफी प्राचीन फोर्ट माना जाता है। सुजानपुर टीरा फोर्ट को लेकर यह दावा किया जाता है कि यह फोर्ट रहस्यमयी कहानियों के साथ-साथ खजाना से भरा हुआ है।

इस आर्टिकल में हम आपको सुजानपुर टीरा फोर्ट की रहस्यमयी कहानियों के साथ-साथ इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

सुजानपुर टीरा फोर्ट कहा है? (What is Sujanpur famous for)

What is Sujanpur famous for

सुजानपुर टीरा फोर्ट हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद है। यह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर से करीब 22 किमी की दूरी पर मौजूद है और फोर्ट से कुछ ही दूरी पर कांगड़ा सीमा भी लगती है। सुजानपुर टीरा फोर्ट का इतिहास करीब 260 साल प्राचीन बताया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अद्भुत घाटी, कब पहुंच रहे हैं आप?

सुजानपुर टीरा फोर्ट का इतिहास (Sujanpur famous for history)

सुजानपुर टीरा फोर्ट का इतिहास 17वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि इस भव्य फोर्ट का निर्माण कांगड़ा के कटोच राजवंश के राजा अभय चंद द्वारा करवाया गया था।

सुजानपुर टीरा फोर्ट को लेकर कहा जाता है कि निर्माण के बाद करीब एक साल तक यह फोर्ट टोच राजवंश के लिए शाही निवास बना रहा। इसके बाद 19वीं शताब्दी में यह फोर्ट राजा संसार चंद का निवास स्थान भी था।

क्या सच में फोर्ट में छुपा है अरबों का खजाना? (What is the history of Sujanpur Kila)

सुजानपुर टीरा फोर्ट को लेकर कहा जाता है कि यहां अरबों का खजाना छुपा है, लेकिन आज तक कोई इस खजाने को खोज नहीं पाया है। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि राजा संसार चंद आज भी फोर्ट के किसी हिस्से में मौजूद है, लेकिन किसी को नहीं पता है कि आखिर यह खजाना किस साइड है। (भारत के सबसे बड़े किले)

कई लोगों का मानना है कि फोर्ट के अंदर एक सुरंग हुआ करती थी, जिसकी लम्बाई करीब 5 किलोमीटर है और इस सुरंग को आज तक कोई खोज नहीं पाया। ऐसे माना जाता है कि इसी सुरंग के अंदर राजा संसार चंद का खजाना हुआ करता था। 

हालांकि, कई लोगों ने सुरंग खोजने की कोशिश की, लेकिन आज तक कोई भी खोज नहीं पाया। कई लोगों का यह भी मानना है कि राजा संसार चंद लूटे हुए खजाने को छुपाने के लिए सुरंग का इस्तेमाल करते थे।

रहस्य से भरा है सुजानपुर टीरा फोर्ट (Why is Sujanpur fort famous)

सुजानपुर टीरा फोर्ट सिर्फ अरबों का खजाना के लिए ही नहीं, बल्कि कई रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि सूरज ढलते ही इस फोर्ट के आसपास से अजीब-अजीब आवाजे आने लगती है। (दौलताबाद किला, महाराष्ट्र के सात अजूबों में से एक)

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस फोर्ट पर किसी न किसी रूहानी ताकतों की साया है। इसलिए सूरज ढलते ही इस फोर्ट के आसपास कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: दार्जिलिंग जाने का न करें मलाल, राजस्थान की यह जगह है इसकी कॉपी

सैलानियों के लिए बेहद खास है सुजानपुर टीरा फोर्ट

यह सच है कि सुजानपुर टीरा फोर्ट रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं यहां पर्यटक घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं। सुजानपुर फोर्ट के आसपास मौजूद अद्भुत नजारे किसी भी पर्यटक को दीवाना बना सकते हैं।

पहाड़ की चोटी पर स्थित होने के चलते सुजानपुर टीरा फोर्ट स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। मानसून या सर्दी के मौसम में फोर्ट से आसपास का नजारा देखते ही बनता है। इस मौसम में फोर्ट बादलों से भी ढक जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit;wikimedia,.tripuntold

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।