Things to avoid in andaman: आज की तारीख में अगर कोई भारतीय समुद्री तट फेमस माना जा रहा है तो लक्षद्वीप और अंडमान एंड निकोबार का ही नाम लिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप घूमने गए तब से मालदीव बनाम लक्षद्वीप या अंडमान एंड निकोबार में स्थित समुद्री तट का जिक्र हर तरफ देखा जा सकता है। ऐसे में कई लोग लक्षद्वीप के अलावा अंडमान एंड निकोबार में भी घूमने का प्लान बना रहे हैं।
अगर आप भी आने वाले दिनों में अंडमान एंड निकोबार घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां पहुंचने के बाद आपको भी इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। इन गलतियों को इग्नोर करके आप शानदार तरीके से अंडमान एंड निकोबार में छुट्टियां बिता सकते हैं।
आदिवासियों से सतर्क करें (Tribes of andaman and nicobar)
अंडमान एंड निकोबार में स्थित समुद्री तट सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों के बीच भी फेमस है। यह समुद्री तट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आदिवासी समुदायों के लिए जाना जाता है। यहां कई जनजातीय समुदाय को देखा जा सकता है।
अगर आप अंडमान एंड निकोबार घूमने जा रहे हैं, तो फिर आपको आदिवासियों के साथ छेड़छाड़ से बचना चाहिए। अगर उसके साथ आप छेड़छाड़ करते हैं, तो फाई आप मुसीबत में फंस सकते हैं। कहा जाता है कि उनके अनुमति के बिना उनकी तस्वीर लेना भी मुसीबत भरा काम हो सकता है। ऐसे में आपको आदिवासियों से सतर्क रहने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें:Maldives Vs Indian Islands: देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका
प्रतिबंधित जगहों पर घूमने से बचें (Restricted Places In Andaman And Nicobar Islands)
अंडमान एंड निकोबार जिस तरह खूबसूरत और मनमोहक समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह कुछ प्रतिबंधित जगहों पर देशी और विदेशी सैलानियों का जाना बिल्कुल माना है।
कहा जाता है कि अंडमान एंड निकोबार में स्थित उत्तरी सेंटिनल द्वीप समूह को एक्सप्लोर करना किसी भी सैलानी के लिए प्रतिबंधित है। बिना अनुमति के यहां घूमना खतरे से खाली नहीं है। इस इलाके को आदिवासी जनजाति संरक्षण अधिनियम 1956 के अनुसार प्रतिबंधित है।(छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा)
बिना अनुमति वाटर स्पोर्ट्स करें (Water Sports In Andaman And Nicobar)
अंडमान एंड निकोबार अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। यहां कई सैलानी सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स जैसे- स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, काइट सर्फिंग, फिशिंग, जेट स्काई और बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी अंडमान एंड निकोबार में इन वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको स्थानीय अधिकारी की अनुमति या गाइड के बिना नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो फिर मुसीबत में फंस सकते हैं।(लक्षद्वीप परमिट के लिए ऐसे करें अप्लाई)
नशीले पदार्थों को साथ में कैरी करने से बचें (Addictive Substance In Andaman And Nicobar)
यह कई बार देखा जाता है कि जब खाने-पीने वाला व्यक्ति किसी जगह घूमने के लिए जाता है, तो अपने साथ नशीले पदार्थ जैसे- दारू आदि चीजों के साथ में लेकर चलता है।
अगर आप भी अंडमान एंड निकोबार की यात्रा में नशीले पदार्थ लेकर जाने की प्लानिंग करने रहे हैं, तो फिर आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि अंडमान के कई हिस्सों में नशीले पदार्थों का सेवन करना प्रतिबंधित है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो मुश्किल में फंस सकते हैं। जुर्माना भी लग सकता है।
इसे भी पढ़ें:Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप पहुंचने का ये सस्ता और आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप
अंडमान एंड निकोबार ट्रिप में इन गलतियों को भी करने से बचें
- अंडमान में निकोबार में वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाते समय सावधानी बरतें।
- समुद्र में सीमा निर्धारित रेखा को पार करने की कोशिश का करें।
- अंडमान एंड निकोबार में स्थित किसी अंजान रिसॉर्ट में बिना अनुमति जाने की कोशिश न करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta, shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों