Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

ये हैं भारत के सबसे भूतिया होटल, जानें क्या हैं इनके पीछे छुपी कहानियां

भारत के ये भूतिया होटल्स हैं बेहद डरावने, जहां जाने से सभी लोग कांपते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इनके नाम।
Updated:- 2022-01-10, 23:01 IST
haunted palaces in india

आपके आसपास ऐसी कई जगहें होंगी जो कभी आबाद हुआ करती थीं। मगर किसी एक घटना के बाद उस जगह पर सब कुछ बदल जाता है, लोग अचानक उस जगह को छोड़ने पर मजबूर होते हैं। लोगों के पलायन के पीछे कई अजीब घटनाओं का होना होता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो इन्हीं रहस्यों से भरी हुई हैं। इनमें भारत के कई होटल शामिल हैं, जो अपने यहां होने वाली अजीब चीजों के कारण जाने जाते हैं। अगर आप एडवेंचरस हैं, तो एक बार इन होटलों को देखने जरूर जाएं।

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत के ऐसे होटलों के बारे में बताएंगे, जो अपने भूतिया किस्सों के लिए बहुत मशहूर हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन से होटल हैं इस लिस्ट में शामिल।

बृजभवन पैलेस-

brij bhawan palace

यह पैलेस भारत के पुराने होटलों में से एक है, ब्रिटिश राज के दौरान इसमें ब्रिटेन के अफसर मेजर बर्टन रहा करते थे। जब 1857 में आजादी के लिए विद्रोह हुआ तो उसमें अफसर और उनके परिवार के लोगों की लाश पैलेस के हॉल में मिली, जिसके बाद से इस पैलेस को बंद कर दिया गया।

साल 1980 में दोबारा इस पैलेस को खोला गया और होटल की शुरुआत की गई, जिसके बाद यहां आने वाले सैलानियों ने अजीब-अजीब घटनाओं को महसूस किया। इतना ही नहीं कोटा की महारानी ने भी यहां किसी ऊपरी साए के होने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें-जानें क्यों खास है तमिलनाडु का शहर कोयंबटूर

मॉर्गन हाउस-

morgan palace

यह एक लॉज है, जो कालिम्पोंग के बीचों बीच स्थित है। इस लॉज को मॉर्गन हाउस के नाम से जाना जाता है, जिसे साल 1930 में जॉर्ज मॉर्गन ने बतौर टूरिस्ट लॉज बनवाया था। माना जाता है कि कई साल पहले वहां पर रहने वाली लेडी मॉर्गन की अचानक मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने वो जगह छोड़ दी। कई सालों बाद इस हाउस को सरकारी गेस्ट हाउस के रूप में खोला गया। यहां पर आए सैलानियों ने यहां पर लेडी मॉर्गन की आत्मा को देखने का दावा किया। सैलानियों ने उस जगह पर किसी के चलने और बात करने की आवाजों को महसूस किया है।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में उठाना चाहते हैं जंगल सफारी का मजा, तो घूमने जाएं भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर

ताज होटल मुंबई-

taj hotel

मुंबई में स्थित ताज होटल को भला कौन नहीं जानता, मगर यह जानकर आपको हैरानी होगी कि भारत का सबसे जाना माना होटल भी कई भूतिया गतिविधियों का शिकार हुआ है। इसके पीछे की कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, माना जाता है कि इस होटल का ब्लूप्रिंट तैयार करने वाले आर्किटेक्ट डब्लूए चैंबर्स इंग्लैंड गए थे। जब वो वापस भारत आए तो उन्होंने ताज को बिल्कुल उल्टी दिशा में बना हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने होटल में ही अपनी जान दे दी। आज भी कई लोगों ने इस जगह पर किसी आत्मा के घूमने का अनुभव किया है।

तो यह थी भारत के भूतिया होटलों की अजीबोगरीब कहानियां। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी दिलचस्प जगहों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- goldengatehotel.com, amazonaw.com, manchesterevening news, amyscrpt.com, wikimedia, bologspot.com and amyscrypt

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।