Assam Hidden Hill Station: नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत और प्रमुख राज्य का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में असम का नाम जरूर शामिल रहता है। असम, नॉर्थ ईस्ट का एक ऐसा भी है, जो अरुणाचल प्रदेश से लेकर नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
असम ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानों से लेकर पूर्वी हिमालय की पहाड़ियों से घिरा है। इस राज्य को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और चाय बागानों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध माना जाता है।
असम के चाय बागानों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन आज हम आपको इस राज्य में स्थित एकमात्र हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की खूबसूरती देखने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। गर्मी में आप भी पहुंच जाएं।
असम में स्थित एकमात्र हिल स्टेशन की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि उनका नाम 'हाफलोंग' है। हाफलोंग हिल स्टेशन असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित एक पहाड़ी इलाका है।
हाफलोंग हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। आपको बता दें कि हाफलोंग को असम के लोग पूर्व का 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से बोलते हैं। हाफलोंग पानी खूबसूरती से हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन खूबसूरत और ठंडी जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचें, लम्हा याद रहेगा
असम का इकलौता हिल स्टेशन हाफलांग, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के लिए खूब जाना जाता है। खासकर, यहां की प्रकृति सुंदरता सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को आकर्षित करता है।
हाफलोंग को असम का छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है। हाफलोंग से हिमालय की हसीन खूबसूरती को निहारा जा सकता है। असम में हाफलोंग को पूर्व का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। मानसून में हाफलोंग की खूबसूरती चरम पर होती है।
यह विडियो भी देखें
हाफलोंग की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद हर कोई खुशी से झूम उठेगा। हाफलोंग की कुछ जगहों पर घूमने के बाद उत्तराखंड और हिमाचल को भी भूल जाएंगे।
हाफलोंग की हसीन वादियों में किसी मनमोहक और शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले हाफलोंग झील का नाम लिया जाता है। यह झील ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों के बीच में स्थित है। इस झील के आसपास की हरियाली सैलानियों खूब आकर्षित करती है। वीकेंड में इस झील के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित पानीमुर वॉटरफॉल एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह वॉटरफॉल सबसे अधिक अपने दूधिया यानी सफेद पानी के लिए प्रसिद्ध है। पानीमुर वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए जन्नत माना जाता है।
हाफलोंग में हाफलोंग झील और पानीमुर वॉटरफॉल के अलावा, ऑर्किड गार्डन हाफलोंग, जतिंगा गांव और हाफलोंग व्यू पॉइंट जैसी सने शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Good Friday Long Weekend: गुड फ्राइडे लॉन्ग वीकेंड में देश की इन ठंडी जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
हाफलोंग पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप बस, ट्रेन और फ्लाइट के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। हाफलोंग के सबसे पास में सिलचर एयरपोर्ट है, जो करीब 106 किमी है। इसके अलावा, असम के किसी भी शहर से हाफलोंग रेलवे स्टेशन पहुंचकर हाफलोंग हिल स्टेशन एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं, जो करीब 3 किमी दूर है। हाफलोंग, असम के कई बड़े शहरों की सड़कों से जुड़ा हुआ है।
नोट: असम की राजधानी गुवाहाटी से हाफलोंग की दूरी करीब 320 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@theguwahatitimes,aapnahaflong
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।