Honeymoon Destinations In North East India: गर्मियों में जब हनीमून मनाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर की ठंडी-ठंडी जगहों की ही बात करते हैं और नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भूल जाते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश एक ऐसा हिस्सा है, जहां एक से एक बेहतरीन और ठंडी जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। सर्दी से लेकर बरसात और गर्मी के मौसम में भी देश के इस हिस्से में कपल्स हनीमून मनाने पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ ऐसी रोमांटिक और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच यादगार हनीमून मना सकते हैं।
गर्मी में जब नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी हसीन और रोमांटिक जगह घूमने या हनीमून सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गंगटोक ही पहुंचते हैं। गंगटोक नॉर्थ ईस्ट इंडिया का टॉप क्लास हिल स्टेशन भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने और ठंडी-ठंडी हवाएं गंगटोक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। गंगटोक एमी रोड पर ऐसे कई होटल, रिसॉर्ट और विला मौजूद हैं, जो कपल्स का शानदार मेहमान नवाजी भी करते हैं। गंगटोक में आप पार्टनर के साथ त्सोम्गो झील, नाथुला दर्रा, एमजी रोड, रेशी हॉट स्प्रिंग्स और ताशी व्यू प्वाइंट जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
दार्जिलिंग, नॉर्थ ईस्ट इंडिया की उन जगहों में से एक है, जहां कई लोग घूमने का सपना देखते रहते हैं। दार्जिलिंग, भले ही पश्चिम बंगाल में स्थित है, लेकिन यह अपनी खूबसूरती से हर दिन पर्यटकों को आकर्षित करता है। दार्जिलिंग, नॉर्थ ईस्ट का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।
दार्जिलिंग हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। सर्दी से लेकर बरसात और गर्मी के मौसम में भी कपल्स दार्जिलिंग में हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के साथ-साथ टाइगर हिल, तेनजिंग रॉक और टी गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।
अगर आप अरुणाचल प्रदेश की किसी हसीन और ठंडी जगह हनीमून मनाने की सोच रहे हैं, तो फिर आपको तवांग नहीं, बल्कि जीरो वैली पहुंच जाना चाहिए। जीरो वैली, पूरे नॉर्थ ईस्ट की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक है।
घास के मैदान, हजारों किस्म के फल-फूल और झील-झरने जीरो वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। जीरो वैली में बहुत कम खर्च में हनीमून माना सकते हैं। गर्मी में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है। जीरो वैली यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।
मेघालय की राजधानी शिलांग एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। शिलांग, को नॉर्थ ईस्ट इंडिया का टॉप और सबसे रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
गर्मी के मौसम में शिलांग का तापमान एकदम सुहावना रहता है, इसलिए यहां कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। शिलांग में आश्चर्यजनक झरनों, मनमोहक झीलों और हरे-भरे पहाड़ों के बीच में यादगार हनीमून मना सकते हैं। शिलांग में पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में अन्य और भी कई शानदार और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां आप गर्मी में हनीमून मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-मेघालय में मावलिननॉन्ग और डॉकी, सिक्किम में नॉर्थ सिक्किम और पेलिंग के अलावा, असम की राजधानी गुवाहाटी को भी हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इन जगहों पर भी गर्मी में ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@insta_darjeeling,the_autumn_tales_
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।