Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

Kitchen Tips: मॉनसून में आटे और सूजी में हो जाते हैं सफेद कीड़े? ये आसान हैक्स आ सकते हैं काम

मॉनसून में अक्सर घर में रखे आटे या सूजी में सफेद कीड़े होने लगते हैं जिससे ये सामग्रियां खराब हो जाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए आपको बताते हैं कुछ आसान हैक्स के बारे में जो आपको इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं।
Updated:- 2026-06-05, 19:36 IST
image

बारिश के मौसम में न सिर्फ सीलन और बदबू परेशान करती है, बल्कि कई बार आपके घर में रखे आटा, सूजी और दूसरे अनाज में कीड़ों की समस्या भी होने लगती है। यूं कहा जाए कि आपके घर की रसोई में भी कई नई परेशानियां आने लगती हैं। मॉनसून में वातावरण में नमी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे कई तरह के अनाज जैसे आटा, सूजी, बेसन और अन्य सूखी खाने की चीजें भी खराब होने लगती हैं। बारिश के मौसम में अक्सर महिलाएं इस बात की शिकायत करती हैं कि आटे या सूजी के डिब्बे में छोटे-छोटे सफेद कीड़े दिखाई देने लगते हैं। ये कीड़े न सिर्फ खाने की सामग्रियों की खराब करते हैं, बल्कि सेहत नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ आसान हैक्स आजमाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी टिप्स जो आटे और सूजी को सफेद कीड़ों से बचा सकती हैं।

आटे या सूजी के डिब्बे में रखें सूखी लाल मिर्च

tips to store suji

मॉनसून में सफेद कीड़ों से बचाव के लिए आप आटे या सूजी के डिब्बे में सूखी लाल मिर्च रखें। इससे सूजी या आटे के कीड़ों को दूर किया जा सकता है और चीजों को लंबे समय के लिए फ्रेश भी रखा जा सकता है। इसके लिए आप आटे या सूजी के डिब्बे में 4 से 5 साबुत सूखी लाल मिर्च रखें और इन सामग्रियों को एयर टाइट डिब्बे में रखें। लाल मिर्च की तेज गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप जब लाल मिर्च रखें, तो ये अच्छी तरह से सूखी होनी चाहिए। अगर मिर्च में जरा सी भी नमी है तो सूजी में ज्यादा कीड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Semolina Prevent Tips: सूजी में सफेद कीड़े कर रहे हैं घुमाई? तुरंत करें ये 3 काम, कूड़े में डालने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अजवाइन की पोटली भी है असरदार

how to prevent suji from insects

अजवाइन आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाती है और आपकी सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा लाभदायक होती है। अगर मॉनसून में आपके आटे और सूजी के डिब्बे में कीड़े लगने लगते हैं तो आपको एक चम्मच अजवाइन की पोटली बनानी है और उसे आप आटे और सूजी के डिब्बे में रखें। अजवाइन की तेज खुशबू से किसी भी तरह के कीड़े दूर रहते हैं और ये सामग्रियां भी ज्यादा दिनों तक ताजी रहती हैं। अगर आप अजवाइन को अच्छी तरह से भूनने के बाद इसकी पोटली बनाएंगी तो ये आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है।

आटे या सूजी के डिब्बे में तेज पत्ता रखें

तेज पत्ता भी मॉनसून में आटा और सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए अत्यंत उपयोगी माना जाता है। इसकी प्राकृतिक सुगंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है। इसके लिए आपको बस 3 से 4 तेज पत्ते लेने हैं और आटे या सूजी के डिब्बे में इन्हें रखना है। अगर आप ज्यादा मात्रा में आटा या सूजी स्टोर कर रही हैं तो ज्यादा तेज पत्ते डिब्बे में रखें। ध्यान रखें कि तेज पत्तों को पहले धूप में अच्छी तरह से सुखा दें फिर इसे आटे के डिब्बे में डालें।

अगर आप भी मॉनसून में आटे और सूजी को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखना चाहती हैं और कीड़ों से बचाना चाहती हैं, तो यहां बताए हैक्स जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com, Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।