गर्ल्स गैंग के साथ न्यू ऑर्लीन में बिताएं 3 दिन, इंड‍िया से ऐसे प्‍लान करें परफेक्ट ट्र‍िप

वि‍देश घूमने का सपना हर क‍िसी का होता है। ऐसे में गर्ल्‍स ट्र‍िप के ल‍िए अमेर‍िका का न्‍यू ऑर्लीन बेस्‍ट हो सकता है। हम आपको यहां की ट्र‍िप प्‍लान करने की पूरी ड‍िटेल्‍स दे रहे हैं।
Updated:- 2026-10-19, 14:08 IST
new orleans 3 day itinerary travel plan from india

अगर आप अपनी सहेलियों के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो अमेरिका का न्यू ऑर्लीन शहर आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकता है। यहां खूबसूरत पुरानी इमारतें, रंग-बिरंगे बाजार, लाइव म्यूजिक, शॉपिंग और लजीज खाना, सब कुछ एक ही ट्रिप में म‍िल जाएगा। आप फ्रेंड्स के साथ तीन द‍िन की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

यहां आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ कैफे में नाश्ता कर सकती हैं, पुराने शहर की गलियों में घूम सकती हैं और रात में लाइव म्यूजिक पर डांस भी कर सकती हैं। भारत से जाने के लिए पहले फ्लाइट, वीजा और होटल की प्लानिंग करनी होगी। ऐसे में हम आपको इंड‍िया से अमेर‍िका के न्‍यू ऑर्लीन जाने का पूरा गाइड दे रहे ह‍ैं। आइए जानते हैं-

alpana art (1)

image credit- US

भारत से न्यू ऑर्लीन की ट्र‍िप कैसे प्‍लान करें?

अगर आप भारत से व‍िदेश यानी क‍ि अमेर‍िका के न्‍यू आर्लीन जाना चाहती हैं, ताे ऐसे ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

  • फ्लाइट और वीजा: भारत से अमेरिका जाने के लिए पहले फ्लाइट देखें और अमेरिकी वीजा की जरूरत पूरी करें। सफर लंबा हो सकता है, इसलिए आने-जाने की डेट देख लें। द‍िल्‍ली, मुंबई और बंगलुरु जैसे बड़े शहराें से आपको आसानी से फ्लाइटें म‍िल जाएंगी।
  • होटल: ऐसी जगह स्‍टे करें, जहां से घूमने की जगहों तक पहुंचना आसान हो। होटल बुक करने से पहले आने-जाने के खर्च और आसपास की फैस‍िल‍िटी की जानकारी भी ले लें।
  • ट्रिप का बजट: फ्लाइट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने-फिरने के खर्च को जोड़कर बजट बनाएं।

यह भी पढ़ें- इं‍ड‍ियंस की यूएसए ट्र‍िप अब होगी बजट में, 4 घंटे की ट्रेन राइड में घूम सकेंगी 3 अमेरिकी राज्य

न्‍यू ऑर्लीन में पहला दिन: पुराने शहर की गलियों और खाने का मजा

पहले दिन न्यू ऑर्लीन के फेमस फ्रेंच क्वार्टर से शुरुआत करें। यहां पुरानी इमारतें और घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। सुबह आप यहां Cafe में स्‍वीट बीगनेट पेस्ट्री और कॉफी का मजा लें।

  • अब जैक्सन स्क्वायर और सेंट लुई कैथेड्रल देखें।
  • रॉयल स्ट्रीट पर छोटे शॉप्‍स और आर्ट गैलरी में घूमें।
  • फ्रेंच मार्केट से दोस्तों और पर‍िवार वालों के लिए कुछ खरीद लें।
  • दोपहर में The Rum House में टैको और कैरेबियन खाने का स्वाद लें।
  • शाम को Sazerac House जाएं। यहां पर शहर की फेमस कॉकटेल की जानकारी मिलेगी। बस यहां जाने से पहले खुलने का समय और बुकिंग चार्ज वगैरह देख लें।
  • रात के खाने के लिए आप Antoine’s, Galatoire’s या Arnaud’s जैसी जगहों पर जा सकती हैं।

new orleans 3 day itinerary travel plan from india (1)

image credit- US

न्‍यू ऑर्लीन में दूसरा दिन: शॉपिंग, खूबसूरत घर और डांस

दूसरे दिन फ्रेंच क्वार्टर से बाहर निकलकर गार्डन डिस्ट्रिक्ट और अपटाउन की तरफ जाएं। वहां आपकाे कई सारे कैफे म‍िल जाएंगे, जहां आप स्‍वाद‍िष्‍ट नाश्‍ता कर सकती हैं। इसके बाद-

  • सेंट चार्ल्स एवेन्यू पर स्ट्रीटकार की सवारी करें। इस दौरान रास्ते में बड़े पुराने घर और पेड़ों से घिरी सड़कें देखने को मिलेंगी।
  • शाम को Peacock Room में समय बिताएं। गुरुवार को यहां पर Da Lovebirds की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस का प्रोग्राम भी होता है।
  • अगर कुछ नया करना चाहती हैं, तो Trixie's Burlesque Boutique में डांस वर्कशॉप ज्‍वॉइन करें।
  • रात को Vintage Rock Club, Ascendance या HerHaus जैसे डांस स्पॉट पर जा सकती हैं।

न्‍यू ऑर्लीन में तीसरा दिन: लोकल कल्चर और हरियाली   

आखिरी दिन शहर की कल्‍चर को आप करीब से देख सकती हैं। जैसे-

  • Treme इलाके में घूमें और Backatown में नाश्ता करें।
  • Backstreet Cultural Museum में शहर की लोक परंपराओं और मार्डी ग्रास देखें।
  • New Orleans City Park में पेड़ों के बीच सुकून भरे पल ब‍िताएं।
  • खाने के लिए Neyow’s Creole, San Lorenzo या Commander’s Palace जैसी जगहों पर जा सकती हैं।
  • तीन द‍िन के बाद आप इंड‍िया की वापसी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Louisiana Trip: इस गर्मी वि‍देश घूमने का है प्‍लान, 'फेस्टिवल कैपिटल' की कर आएं सैर; नहीं भूल पाएंगी ये मस्ती

तीन दिन में पूरा शहर देख पाना मुश्किल है, लेकिन सही प्लानिंग से गर्ल्स गैंग के साथ खाना, शॉपिंग, म्यूजिक और घूमने का अच्छा मजा म‍िल जाएगा। बस हर जगह जाने से पहले समय, खर्च और बुकिंग की जानकारी जरूर जुटा लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- US Tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।