Sat Sep 26, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Masala Bhat Recipe: गणपति बप्पा के प्रसाद और विसर्जन के जश्न के लिए बनाएं महाराष्ट्रीयन मसाला भात

मसाला भात महाराष्ट्र की मशहूर और पारंपरिक डिश है, जिसे गोडा मसाला और ताजी सब्जियों के साथ पकाया जाता है। गणेश विसर्जन के दिन आप इस डिश को बनाकर बप्पा को परोस सकती हैं। नीचे पढ़ें महाराष्ट्रीय स्टाइल मसाला भात बनाने की विधि।
Updated:- 2026-09-25, 11:47 IST
image

10 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव का आज समापन है। इस दिन घर और पंडालों में स्थापित बप्पा को धूमधाम से विदा किया जाता है। साथ ही अगले वर्ष आने का निमंत्रण देते हैं। शिवपुत्र गजानन के आगमन और विसर्जन का समय बेहद खास होता है। इस दौरान घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। अगर आप गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan 2026) के खास मौके पर कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो मसालेदार महाराष्ट्रीयन मसाला भात जरूर गणेश जी को परोसें। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी।

महाराष्ट्रीयन मसाला भात बनाने की रेसिपी Recipe Card

महाराष्ट्रीयन मसाला भात कैसे बनाएं?

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कप- बासमती या कोंबळ चावल
  • 1 कप- कटी हुई सब्जियां (आलू
  • गाजर
  • मटर
  • बीन्स और फूलगोभी)
  • 2 बड़े चम्मच- घी या तेल
  • 1 चम्मच- जीरा
  • 1 चम्मच- राई
  • 1 चुटकी- हींग
  • 1- तेज पत्ता
  • 1- दालचीनी
  • 2-3- लौंग
  • 1.5 बड़ा चम्मच- गोडा मसाला
  • 1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 10-12- काजू
  • 2 बड़े चम्मच- कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • बारीक कटा हुआ- हरा धनिया
  • स्वादानुसार- नमक
  • 2 कप- पानी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कुकर या एक भारी तले के बर्तन में घी गरम करें। अब इसमें काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और निकालकर अलग रख लें।

  2. Step 2:

    अब बचे हुए घी में राई, जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग डालें। जब मसाले चटकने लगें, तब इसमें कटी हुई सब्जियां और हल्दी डालकर 2 मिनट तक भूनें।

  3. Step 3:

    इसके बाद सब्जियों में गोडा मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। मसालों को सब्जियों के साथ अच्छे से मिला लें ताकि सोंधी खुशबू आने लगे।

  4. Step 4:

    अब इसमें भीगे हुए चावल को पानी से निकालकर इसमें डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। फिर 2 कप गर्म पानी, भुने हुए काजू और आधा नारियल डालें।

  5. Step 5:

    फिर कुकर का ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद भाप निकलने के बाद ऊपर से हरा धनिया और बचा हुआ नारियल गार्निश करें।

  6. Step 6:

    महाराष्ट्रीयन स्टाइल मसाला भात बनकर तैयार है। अब इसे गरमा-गरम कटोरी में निकालें और बप्पा को भोग लगाएं या फिर प्रसाद में बाटें।

स्वादिष्ट मसाला भात बनाने के खास टिप्स

गणपति बप्पा के प्रसाद  के लिए महाराष्ट्रीयन मसाला भात स्वादिष्ट और पारंपरिक वन-पॉट डिश है। बस इसे बनाते समय कुछ का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आप इसे परफेक्ट तरीके से बना सकती हैं।  

traditional Maharashtrian rice dish

  • मसाला भात का असली स्वाद पारंपरिक गोडा मसाला से ही आता है, इसलिए इसे स्किप न करें।
  • इसके लिए पुराना बासमती चावल या महाराष्ट्र का 'कोलम चावल' सबसे बेस्ट रहता है।
  • तेल की जगह शुद्ध घी का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
  • परोसने से पहले इस पर थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें। इसे गरमा-गरम कढ़ी, छाछ या पापड़ के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें- Kala Chana Sundal Recipe: नाश्ते में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल, मिनटों में होगा तैयार

इस रेसिपी को आप बप्पा की विदाई के साथ-साथ, किसी अन्य खास मौके या फिर जब कुछ समझ न आए, लेकिन स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो आप महाराष्ट्रीयन मसाला भात बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।