Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

गणेश चतुर्थी पर भारत के केवल इन 3 लोकेशन पर घूमने चले जाएं, जिंदगी भर के लिए यादगार हो जाएगा ट्रिप

अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त गणेश जी की मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित करते हैं। यह विसर्जन समारोह बहुत ही भव्य और भावुक होता है। भगवान का 10 दिन ख्याल रखने के बाद उन्हे पानी में विसर्जन करना दिल को बहुत ठेस पहुंचाता है।
Updated:- 2024-08-30, 12:13 IST
ganesh chaturthi top  places in india to celebrate festival

गणेशोत्सव पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा और उनके आगमन का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन, भक्त गणेश जी की मूर्ति को घर या सार्वजनिक पंडाल में रखते हैं। फिर हर रोज भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करके गणेश जी की पूजा करते हैं। इस दिन घरों और मंदिरों में भव्य सजावट की जाती है, और लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।

अगर आपको लगता है कि आपके शहर में गणेश उत्सव धूमधाम से नहीं मनाया जाता है और इस पर्व के उत्साह को देखने के लिए आप कहीं दूसरे शहर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन शहरों के बारे में बताएंगे, जहां यह पर्व बड़े ही धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। 

मुंबई 

Ganesh Chaturthi Celebrations

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मुंबई का ही आना है। क्योंकि मुंबई का गणेश उत्सव पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां पर शहर भर में हर गली, मोहल्ले, और सार्वजनिक स्थान पर गणेश जी की बड़ी और सुंदर मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। मुंबई में गणेश उत्सव की सबसे खास बात यहां कई सालों से सार्वजनिक पंडालों की परंपरा चलती आ रही है। यहां भारत के सबसे फेमस गणेश मंदिर स्थित है।

हर मोहल्ला और क्षेत्र अपने-अपने पंडाल में सुबह-शाम इकट्ठा होते हैं और मिलकर भगवान की पूजा करते हैं। इसलिए इन पंडालों में भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। यही कारण है कि इन पंडालों की सजावट और भव्यता को देखने के लिए देशभर से पर्यटक और श्रद्धालु मुंबई आते हैं। मुंबई का गणेश उत्सव देश और विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए इस बार का गणेश पर्व आप मुंबई में मनाने जा सकते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: उज्जैन में महाकाल के अलावा भगवान गणेश का यह मंदिर भी है बेहद खास

पुणे 

Ganesh Chaturthi Celebrationsa

माना जाता है कि गणेश जी की पूजा को मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के दौरान प्रमुखता मिली थी। कहा जाता है कि शिवाजी ने ही इस त्योहार को सबसे पहले पुणे में मनाना शुरू किया था। सबसे खास बात यह है कि पुणे का गणेश उत्सव ऐतिहासिक महत्व से भरा हुआ है।

यह त्योहार पुणे के कस्बा गणपति मंदिर से जुड़ा हुआ है, जो पुणे के प्रमुख गणेश मंदिरों में से एक है। पुणे का गणेश उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर होता है। इस दौरान शहर भर में भव्य झांकियां, नृत्य, संगीत, और नाटक आयोजित होते हैं। आपको यहां भी गणेश पर्व मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां आपको 400 साल पुराने गणेश जी के मंदिर भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की यह खूबसूरत जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

अहमदाबाद

Ganesh Chaturthi Celebrationssss

गणेश पर्व अहमदाबाद में सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि, इस अवसर पर लोग हर जातियों, धर्मों, और समुदायों के लोग साथ मिलकर एक पंडाल के नीचे गणेश जी की पूजा करते हैं। इस दौरान लोगों के बीच सामूहिक भजन, पूजा, और उत्सव का आयोजन होता है, जो सामाजिक एकता और सहयोग को प्रोत्साहित करता है। अहमदाबाद में गणेश पर्व की भव्यता और उत्सव देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। आपको भी यहां का पर्व देखने आने का प्लान बनाना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।