हैदराबाद वाले गांधी जयंती की छुट्टी पर जाएं इन 3 जगहों पर, कम बजट में आएगा डबल मजा
-(1)-1727680748243.webp)
गांधी जयंती का दिन केवल छुट्टी मनाने के लिए नहीं होता है। इस दिन आपको महात्मा गांधी के जीवन के बारे में कई खास बातें जाननी चाहिए। बच्चों के लिए यह खास जरूरी है , क्योंकि उन्हें उनके कार्य या व्यक्तिगत जीवन के बारे में अधिक जानना चाहिए। महात्मा गांधी का सबसे प्रमुख विचार 'अहिंसा' था, यानी हिंसा के बिना संघर्ष। उन्होंने 'सत्याग्रह' के सिद्धांत पर अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्वक लड़ाई लड़ी थी।
इसलिए बच्चों को इससे सीख मिलती है कि हर बात मनवाने का तरीका अहिंसा नहीं होता। अगर आप बच्चों को गांधी जी के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, तो इस दिन आप उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं। हैदराबाद में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां बच्चों को गांधी जी के बारे में जानने का अवसर तो मिलेगा है, साथ में उन्हें देश की आजादी और हमारे सैनिकों की कुर्बानी और देश प्रेम के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
महात्मा गांधी डिजिटल संग्रहालय
यह एक नए तरह का संग्रहालय है। इस तरह का संग्रहालय आपको देश में बहुत कम देखने को मिलेगा। यहां बच्चों को महात्मा गांधी का पूरा इतिहास समझने का मौका मिलेगा। यहां ऐसी कई चीजें हैं, जो जो स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित हैं। यहां गांधी से जुड़े लगभग प्रत्येक घटना की तस्वीरों को देख पाएंगे।
यहां बच्चों को समझ आएगा कि आखिर वे घटनाएं जिनमें महात्मा गांधी शामिल थे और हमें आजादी कैसे मिली। महात्मा गांधी डिजिटल संग्रहालय पूरी तरह से गांधीजी के जीवन और विचारों पर आधारित है।
- लोकेशन- बापू नगर, लंगर हौज़, हैदराबाद, तेलंगाना
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद के इन फेमस Water Park में बच्चों को लेकर जाएं, जानें टिकट से लेकर सभी जानकारियां
सालार जंग संग्रहालय

इसकी स्थापना स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी। यहां बच्चों को मूर्तियों, नक्काशी, पांडुलिपियों और कलाकृतियों के साथ-साथ दस लाख से अधिक चित्रों और अलग-अलग ऐतिहासिक चीजों का भंडार देखने को मिलेगा। यहां कुछ ऐसी अनमोल चीजें भी रखी गई हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है। इसमें से कुछ शाहजहां, जहांगीर और टीपू सुल्तान की पूरी अलमारी से जुड़े खंजर और औरंगजेब की तलवार जैसी चीजें शामिल है। यहां कई ऐसी चीजें है, जो स्वतंत्रता संग्राम और गांधीजी के विचारों से जुड़ी हैं। यहां आपको आजादी के संघर्ष के समय की वस्तुएं और दस्तावेज़ देखने को मिलेंगे। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
- लोकेशन- सालारजंग संग्रहालय, दारुलशिफा, हैदराबाद
- समय- प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
- टिकट- भारतीयों के लिए 50/- प्रति वयस्क (18 वर्ष से अधिक)
- भारतीयों के लिए 20/- रुपये प्रति बच्चा (5 वर्ष से अधिक)
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इस पैकेज से घूमना पड़ेगा सस्ता
प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय
यह 1963 से लेकर देश के आजाद होने तक की सभी परिस्थितियों को दर्शाता है। वैसे तो यह छोटा संग्रहालय है, लेकिन बच्चों के साथ जाने के लिए यह बेस्ट है। यह बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- 9F22+H54, अनाम रोड, नेहरू जूलॉजिकल पार्क, किशन बाग, हैदराबाद
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।