हैदराबाद में बच्चों के साथ शाम के समय करनी है खूब मस्ती, तो इन जगहों को करें ट्रेवल लिस्ट में शामिल

परिवार के साथ घूमने के लिए अक्सर लोग किसी अच्छी जगह जाना पसंद करते हैं। अगर आप वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, फिर तो आप सोच-समझकर ही कहीं जाते हैं। बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को अक्सर इसके लिए पहले ही तैयारी करनी पड़ती है।
अगर आप हैदराबाद में बच्चों के साथ शाम के समय कहीं घूमना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हुसैन सागर में लाइट एंड साउंड शो

अगर हैदराबाद में बच्चों के साथ किसी मनोरंजक जगह जाना है, तो हुसैन सागर बेस्ट रहेगा। यहां केवल बच्चे ही नहीं बल्कि आपको भी मजा आएगा। 12 मार्च, 2024 को हुसैन सागर के पानी पर एक शानदार लेजर शो की शुरुआत की गई है।
- समय- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
- म्यूजिकल फ्लोटिंग फाउंटेन शो का समय- शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
- पेड पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
- यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद के इन फेमस Water Park में बच्चों को लेकर जाएं, जानें टिकट से लेकर सभी जानकारियां
थ्रिल सिटी, हैदराबाद में मनोरंजन पार्क

अगर बच्चों को तरह-तरह के झूलों पर राइड करवाना है और तरह-तरह के मनोरंजक खेल खेलना चाहते हैं, तो ये जगह आपको पसंद आएगी। मॉन्स्टर थिएटर, रियल स्कोडा कार सिम्युलेटर, रियल अपाचे बाइक सिम्युलेटर, वीआर रोलर कोस्टर, मैजिक ट्रेन और वीआर बीट जैसी चीजों पर खेलने का मौका मिलेगा।
- थ्रिल सिटी पार्क का निकटतम मेट्रो स्टेशन 3.6 किमी दूर रसूलपुर मेट्रो स्टेशन है।
- लोकेशन- रेलवे स्टेशन, 1233, पीवी नरसिम्हा राव मार्ग के सामने, हैदराबाद
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इस पैकेज से घूमना पड़ेगा सस्ता
अंडरवाटर फिश टनल एक्सपो- एक्वेरियम

- यहां मछलियां इतनी अद्भुत और रंगीन हैं कि यह एक जादुई सपने जैसा लगेगा।
- लोकेशन- मेट्रो स्टेशन कुकटपल्ली, संगीत नगर, कुकटपल्ली, हैदराबाद
- समय- सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक
- कार पार्किंग- 50 रुपये
- प्रति व्यक्ति प्रवेश टिकट- 150 रुपये
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।