छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के सबसे वीर और कुशल योद्धा थे। उन्होंने अपनी बहादुरी के दम पर दुश्मनों को परास्त करके कई युद्ध में विजय हासिल की। आज भी उनकी बहादुरी की चर्चा होती है। शिवाजी महाराज द्वारा मराठा साम्राज्य की नींव रखी गई थी। इसके साथ ही, मराठा सम्राट ने कई किलों का भी निर्माण करवाया था। आज भी भारत के अलग-अलग स्थानों पर स्थित ये किले शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और जीवन की कहानियां बयां करते हैं।
शिवाजी महाराज ने दुश्मनों को परास्त करके अनेकों किलों पर विजय प्राप्त की थी। इन किलों का अपना ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व है। शिवाजी की शासन प्रणाली में धर्म, जाति और वर्ग भेदभाव से परे न्याय का विशेष महत्व था। महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में उन्हें छत्रपति (सम्राट) की उपाधि दी गई थी। इसी तरह और भी अनेक किले हैं जहां आपको आज भी शिवाजी महाराज के जीवन से जुडी कई रोचक कहानियां सुनने को मिल जाएंगी। यह सभी किले उनकी वीरता और बहादुरी का प्रतीक है। यदि आप भी मराठा इतिहास और शिवाजी महाराज के पराक्रम की कहानियां सुनना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ किलों के नाम और उससे जुडी रोचक बातें बताने जा रहे हैं।
रायगढ़ किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड पहाड़ी पर स्थित है। यह किला शिवाजी महाराज की राजधानी बनाया गया था। इस किले को पहले रायरी नाम से जाना जाता था। रायगढ़ किले का निर्माण चंद्रराव मोरे द्वारा किया गया था। इस किले एक काफी ऐतिहासिक महत्व है।
ये भी पढ़ें: Neemrana Fort: नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित हैं कई शानदार जगहें, बनाएं मानसून डेस्टिनेशन
यह विडियो भी देखें
इस किले का निर्माण शिवाजी महाराज द्वारा समुद्री हमलों से सुरक्षा करने के लिहाज से बनाया गया था। यह किला महाराष्ट्र के मालवन में स्थित अरब सागर में बना हुआ है। यह किला एक छोटे से आईलैंड पर बना हुआ है।
शिवाजी महाराज के पिता शाहजी ने पत्नी जीजाबाई की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस किले का निर्माण करवाया था। इसके अलावा शिवाजी महाराज के जन्म के बाद करीब 10 बाद तक शिवनेरी किले में उनका पालन-पोषण किया गया था। शिवनेरी किला महाराष्ट्र राज्य के पुणे में जुन्नर गांव के पास स्थित है।
प्रतापगढ़ किला भी काफी फेमस हैं जो कि उत्तर प्रदेश के सतारा जिले के प्रतापगढ़ स्थित है। यह किला शिवाजी महाराज के पराक्रम और उनके द्वारा किए गए युद्द में हासिल हुई उपलब्धियों को दर्शाता है। इस किले के अंदर दूसरा किला भी बना हुआ है। किले के ऊपरी हिस्से में महादेव का मंदिर भी है। यह किला शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें: Mysterious Forts: दक्षिण भारत में स्थित है कई रहस्यमयी किले, हर फोर्ट की है एक अलग कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepk/jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।